फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cup: इस विश्व कप में लगे 40 शतक, 2015 का रिकॉर्ड टूटा; बल्लेबाजों ने 2883 चौके-छक्के जड़कर रचा इतिहास

Thu, 23 Nov 2023 12:01 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 23 Nov 2023 12:01 PM IST
सार

रोहित शर्मा ने इस विश्व कप में 11 मैचों की 11 पारियों में 54.27 की औसत और 125.95 के स्ट्राइक रेट से 597 रन बनाए। इनमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। यह किसी एक विश्व कप में किसी कप्तान द्वारा सबसे ज्यादा रन हैं।

विज्ञापन
World Cup 2023 Batsmen Set New Record Of Most Centuries And Boundaries Breaking 2015 World Cup Record
विश्व कप 2023 - फोटो : अमर उजाला
क्रिकेट का महाकुंभ विश्व कप 2023 खत्म हो चुका है। भारत खिताब जीतते-जीतते रह गया और फाइनल में उसे ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा। इसी के साथ घरेलू टीम के विश्व कप जीतने का सिलसिला भी टूट गया। 2011 से लेकर 2019 विश्व कप तक मेजबान देश ही विश्व कप जीतता रहा है। हालांकि, अब यह क्रम टूट गया। भारत में यह विश्व कप होने के कारण कई रिकॉर्ड बने और टूटे। आइए आठ ऐसे अनोखे रिकॉर्ड पर नजर डालते हैं, जिसने फैंस का ध्यान अपनी ओर खींचा...

1. रोहित शर्मा

World Cup 2023 Batsmen Set New Record Of Most Centuries And Boundaries Breaking 2015 World Cup Record
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
रोहित शर्मा ने इस विश्व कप में 11 मैचों की 11 पारियों में 54.27 की औसत और 125.95 के स्ट्राइक रेट से 597 रन बनाए। इनमें एक शतक और तीन अर्धशतक शामिल हैं। यह किसी एक विश्व कप में किसी कप्तान द्वारा सबसे ज्यादा रन हैं। इससे पहले यह रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के केन विलियम्सन के नाम था। उन्होंने 2019 विश्व कप में नौ पारियों में 82.57 की औसत से 578 रन बनाए थे। इनमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल थे। रोहित लगातार दो विश्व कप में 500 से ज्यादा रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज भी हैं।

2. ग्लेन मैक्सवेल

World Cup 2023 Batsmen Set New Record Of Most Centuries And Boundaries Breaking 2015 World Cup Record
स्विच हिट लगाते ग्लेन मैक्सवेल - फोटो : सोशल मीडिया
मैक्सवेल ने अफगानिस्तान के खिलाफ नाबाद 201 रन की पारी खेली थी और अपने दम पर ऑस्ट्रेलिया को जीत दिलाई थी। इस जीत ने कंगारुओं को सेमीफाइनल में पहुंचा दिया था। मैक्सवेल वनडे इतिहास में चेज करते हुए दोहरा शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने। वहीं, 128 गेंद में दोहरा शतक दूसरा सबसे तेज दोहरा शतक है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3. दक्षिण अफ्रीका

World Cup 2023 Batsmen Set New Record Of Most Centuries And Boundaries Breaking 2015 World Cup Record
ऑस्ट्रेलिया बनाम दक्षिण अफ्रीका - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका ने इस साल विश्व कप में अपने पहले ही मैच में श्रीलंका के खिलाफ 428 रन बनाए थे। यह विश्व कप इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। वहीं, दक्षिण अफ्रीका की टीम से इस विश्व कप में कुल नौ शतक लगे, जो कि किसी एक विश्व कप संस्करण में किसी टीम के खिलाड़ियों द्वारा लगाए गए सबसे ज्यादा शतक हैं। ऑस्ट्रेलिया की ओर से इस विश्व कप में आठ और भारत की ओर से सात शतक लगे।
विज्ञापन

4. मोहम्मद शमी

World Cup 2023 Batsmen Set New Record Of Most Centuries And Boundaries Breaking 2015 World Cup Record
मोहम्मद शमी - फोटो : सोशल मीडिया
शमी ने इस साल विश्व कप में अपने प्रदर्शन से सभी को चौंका दिया। उन्होंने सात मैचों में 24 विकेट झटके। इसमें न्यूजीलैंड के खिलाफ सेमीफाइनल में सात विकेट भी शामिल है। शमी इस संस्करण में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले खिलाड़ी रहे। इन 24 विकेट के साथ शमी के विश्व कप में कुल विकेटों की संख्या 55 हो चुकी है। वह इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा विकेट लेने वालों में पांचवें स्थान पर पहुंच गए हैं। शमी ने 18 मैचों की 18 पारियों में 55 विकेट लिए। 57 रन देकर सात विकेट उनका सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन रहा। शमी से आगे सिर्फ ग्लेन मैक्ग्रा (71 विकेट), मुथैया मुरलीधरन (68 विकेट), मिचेल स्टार्क  (65 विकेट) और लसिथ मलिंगा (56 विकेट) हैं। शमी ने विश्व कप में 50 विकेट सिर्फ 17 पारियों में पूरे किए। वह विश्व कप में सबसे तेज 50 विकेट पूरे करने वाले गेंदबाज हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed