फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Space News: जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने खोजा अनोखा ग्रह, अजीबोगरीब है वातावरण, रेत से बनते हैं बादल

Wed, 22 Nov 2023 02:54 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला
फीचर डेस्क, अमर उजाला Published by: धर्मेंद्र सिंह Updated Wed, 22 Nov 2023 02:54 PM IST
विज्ञापन
Space News: James Webb Space Telescope reveals sandy surprise in distant planet
James Webb Space Telescope reveals sandy surprise in distant planet - फोटो : @ESA_Webb

Space News: अमेरिकी अतंरिक्ष एजेंसी नासा ने जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप को दिसंबर 2021 में लॉन्च किया था। इसके बाद के बाद से यह टेलीस्कोप लगातार नई-नई खोज कर रहा है। जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप अतंरिक्ष की सबसे गहराइयों की तस्वीरें खींचता है, लेकिन कई बार सौरमंडल के अंदर ग्रहों की फोटो भी लेता है। अब जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप ने धरती से 212 प्रकाश वर्ष एक अनोखे ग्रह की खोज की है। इस ग्रह पर रेत से बादलों का निर्माण होता है। वैज्ञानिकों ने इस ग्रह को एक्सोप्लैनेट WASP-107b नाम दिया है। 



एस्ट्रोनॉमर्स की एक टीम ने एटमॉस्फेयर की स्टडी की है। इसमें न सिर्फ जल वाष्प और सल्फर डाइऑक्साइड बल्कि सिलिकेट रेत के बादल पाए गए हैं। एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, अपने अनोखे वातावरण और रेत से बने बादलों के साथ WASP-107b एक्सोप्लैनेट एक साइंस फिक्शन फिल्म की तरह नजर आता है। यह ग्रह बृहस्पति ग्रह के आकार का है। सबसे खोजे अनोखे वातावरण में से एक है। इसके बारे में जानकर खगोलविद हैरान हैं। 
 

Space News: James Webb Space Telescope reveals sandy surprise in distant planet
James Webb Space Telescope reveals sandy surprise in distant planet - फोटो : European Space Agency

WASP-107b ग्रह के वातावरण में न सिर्फ सिलिकेट रेत के बादल और जलवाष्प हैं, बल्कि सल्फर डाइऑक्साइड भी हैं। यह धरती पर एसिड रेन (Acid Rain) पैदा कर सकता है। हल्के वजन और बनावट की वजह से वैज्ञानिक इसे फल्फी बताते हैं। 
 

Space News: James Webb Space Telescope reveals sandy surprise in distant planet
James Webb Space Telescope reveals sandy surprise in distant planet - फोटो : European Space Agency

विशेषज्ञों ने बताया है कि सबसे हैरानी वाली बात है कि जेम्स वेब स्पेस टेलीस्कोप को इस ग्रह पर ग्रीनहाउस गैस मीथेन का कोई निशान नहीं मिला है, जो बेहद अहम है। इससे पता चलता है कि WASP-107b में एक गतिशील वातावरण के चारों तरफ गर्मी स्थानांतरित करने के लिए एक दिलचस्प अभी तक अज्ञात तंत्र मौजूद है। 

Ajab-Gajab: इस ग्रह पर रह रहे हैं डायनासोर! विशेषज्ञ ने किया चौंकाने वाला दावा

विज्ञापन
विज्ञापन
Space News: James Webb Space Telescope reveals sandy surprise in distant planet
James Webb Space Telescope reveals sandy surprise in distant planet - फोटो : European Space Agency

ग्रह के बादलों का रेत से होता है निर्माण

हॉलैंड की केयू ल्यूवेन में इंस्टीट्यूट ऑफ एस्ट्रोनॉमी के शोधकर्ताओं के मुताबिक, WASP-107b पर बादल पृथ्वी की तरह बनता है, लेकिन यह फर्क है कि अनोखे ग्रह पर बादल रेत से बनते हैं। पहले भी इस ग्रह पर बादलों का पता लगा है, लेकिन पहली बार खगोलविदों ने उसके केमिकल कंपोजिशन का विशेलषण किया है। 
 



Tunnel: दुनिया का सबसे मुश्किल रेस्क्यू ऑपरेशन, जब गुफा में फंसे 12 बच्चों को दो हफ्ते बाद निकाला गया था बाहर

विज्ञापन
Space News: James Webb Space Telescope reveals sandy surprise in distant planet
James Webb Space Telescope reveals sandy surprise in distant planet - फोटो : iStock

WASP-107b एक गर्म गैस जाइंट है। यह हमारे सूर्य की तुलना में थोड़े ठंडे और छोटे सूरज की परिक्रमा करता है। इस ग्रह द्रव्यमान नेप्च्यून के समान है। शोधकर्ताओं का कहना है कि हमें आशा है कि वेब के साथ वे नई दुनिया को खोजना जारी रखेंगे। इसके साथ ही दूर के ग्रहों की संरचना के बारे में नई खोज की जा सकती है। नेचर जर्नल में WASP-107b एक्सोप्लैनेट को लेकर नया अध्ययन प्रकाशित किया गया है।  

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed