टीम इंडिया के कप्तान और रन मशीन विराट कोहली ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरुवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर 37 रन बनाते ही अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे तेज 417 पारियों में 20 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।
2 of 5
Virat Kohli
- फोटो : social Media
भारत के लिए 25वां ओवर कैरेबियाई कप्तान जेसन होल्डर लेकर आए। इस ओवर की चौथी गेंद पर एक रन लेते हुए कोहली ने यह 'विराट' मुकाम हासिल किया। कोहली ने 417वीं पारी (टेस्ट में 132, वनडे में 223 और टी-20 में 62) में यह कारनाम किया। जबकि सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा दोनों ने 20 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने के लिए 453 पारियां खेली थीं।
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : social Media
इस मैच से पहले विराट को यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 37 रन की दरकार थी। साउथैम्पटन में शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में विराट 63 गेंदों में 67 रन बनाकर आउट हो गए थे।
पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कोहली ने तेंदुलकर के 11 हजार रन के रिकॉर्ड को तोड़ा था। सचिन ने ये कीर्तिमान 276 वनडे पारियों में बनाया था, जबकि कोहली ने 222 वनडे पारियों में 11 हजार रन के पहाड़ जैसे रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान रिकी पोंटिंग हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल करने के लिए 468 पारियां खेली हैं।
विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 37 रन बनाते ही, सचिन तेंदुलकर (34,357 रन) और राहुल द्रविड़ (24,208 रन) के बाद 20 हजार अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। विराट ने अब तक वनडे में 11124*, टेस्ट में 6613 और टी-20 में 2063 रन बनाए हैं।