फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा का रिकॉर्ड

Fri, 28 Jun 2019 06:30 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 28 Jun 2019 06:30 AM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Virat Kohli Breaks Sachin Tendulkar and Brian Lara 20 thousands record
सबसे तेज 20 हजार रन बनाने वाले विराट - फोटो : अमर उजाला

टीम इंडिया के कप्तान और रन मशीन विराट कोहली ने महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर का एक और रिकॉर्ड तोड़ दिया है। कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ गुरुवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर 37 रन बनाते ही अंतरराष्ट्रीय मैच में सबसे तेज 417 पारियों में 20 हजार रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए।



World Cup 2019: Virat Kohli Breaks Sachin Tendulkar and Brian Lara 20 thousands record
Virat Kohli - फोटो : social Media

भारत के लिए 25वां ओवर कैरेबियाई कप्तान जेसन होल्डर लेकर आए। इस ओवर की चौथी गेंद पर एक रन लेते हुए कोहली ने यह 'विराट' मुकाम हासिल किया। कोहली ने 417वीं पारी (टेस्ट में 132, वनडे में 223 और टी-20 में 62) में यह कारनाम किया। जबकि सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा दोनों ने 20 हजार अंतरराष्ट्रीय रन पूरे करने के लिए 453 पारियां खेली थीं।

World Cup 2019: Virat Kohli Breaks Sachin Tendulkar and Brian Lara 20 thousands record
विराट कोहली - फोटो : social Media

इस मैच से पहले विराट को यह रिकॉर्ड तोड़ने के लिए 37 रन की दरकार थी। साउथैम्पटन में शनिवार को अफगानिस्तान के खिलाफ मैच में विराट 63 गेंदों में 67 रन बनाकर आउट हो गए थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: Virat Kohli Breaks Sachin Tendulkar and Brian Lara 20 thousands record
विराट कोहली

पाकिस्तान के खिलाफ खेले गए मुकाबले में कोहली ने तेंदुलकर के 11 हजार रन के रिकॉर्ड को तोड़ा था। सचिन ने ये कीर्तिमान 276 वनडे पारियों में बनाया था, जबकि कोहली ने 222 वनडे पारियों में 11 हजार रन के पहाड़ जैसे रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। ऑस्ट्रेलिया के पूर्व विश्व कप विजेता कप्तान रिकी पोंटिंग हैं, जिन्होंने यह उपलब्धि हासिल करने के लिए 468 पारियां खेली हैं।

विज्ञापन
World Cup 2019: Virat Kohli Breaks Sachin Tendulkar and Brian Lara 20 thousands record
virat kohli

विराट कोहली ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 37 रन बनाते ही, सचिन तेंदुलकर (34,357 रन) और राहुल द्रविड़ (24,208 रन) के बाद 20 हजार अंतरराष्ट्रीय रन बनाने वाले तीसरे भारतीय बल्लेबाज बन गए। विराट ने अब तक वनडे में 11124*, टेस्ट में 6613 और टी-20 में 2063 रन बनाए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed