'तलब है दीदार तो नजरें बनाए रख, पर्दा हो या किस्मत सरकता जरूर है'...यह शेर इस बार के विश्व कप में शायद दक्षिण अफ्रीकी टीम के लिए फिट बैठे तो कोई हर्ज नहीं। पहले खिताब की तलाश में दक्षिण अफ्रीकी टीम विश्व कप में विजेता बनने को बेकरार है।
World Cup के लिए जी-जान लगा देगी दक्षिण अफ्रीका, ये 5 जांबाज मिटाएंगे चोकर का 'कलंक'
बता दें कि 30 मई से शुरू होने जा रहे 12वें आईसीसी क्रिकेट विश्व कप की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। दुनिया भर के क्रिकेटप्रेमी इसका बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। लंदन के द ओवल ग्राउंड में 30 मई को उद्घाटन मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। सबसे खास बात यह है कि विश्व कप में दो बार की चैंपियन टीम इंडिया अपने अभियान की शुरुआत 5 जून को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ साउथम्प्टन के रोज बाउल ग्राउंड में करेगी। ऐसे में आइए जानते हैं वो 5 खिलाड़ी, जिनके सहारे दक्षिण अफ्रीका चोकर का दाग हटाने उतरेगीः
हाशिम अमला
दक्षिण अफ्रीका के सलामी बल्लेबाज बड़े खिलाड़ी हैं। उनके नाम 174 वनडे में 7910 रन भी दर्ज हैं। इस दौरान उन्होंने 27 शतक और 37 अर्धशतक लगाए हैं। उनपर जिम्मेदारी होगी कि वह टीम को मजबूत शुरुआत दिलाए।
क्विंटन डिकॉक
IPL में मुंबई की तरफ से सलामी बल्लेबाजी कर चुके डिकॉक इस वक्त शानदार फॉर्म में हैं। दक्षिण अफ्रीका को तेज शुरुआत दिलाने में वह अहम भूमिका निभा सकते हैं। आइपीएल में वह सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में तीसरे नंबर पर रहे। उन्होंने 16 मैचों में 529 रन बनाए। डिकॉक ने 106 वनडे में 45.56 के औसत से 4602 रन बनाए हैं, जिसमें 14 शतक 21 अर्धशतक शामिल हैं।
फाफ डुप्लेसिस (कप्तान)
विश्व कप के 11 सीजन हो चुके हैं, लेकिन प्रोटियाज टीम एक बार भी रनरअप तक भी नहीं पहुंच पाई है। फाफ की कप्तानी में टीम को इस बार काफी उम्मीदें होंगी। फाफ ने अपनी टीम के लिए 58 टेस्ट, 134 वन-डे और 44 टी-20 मैच खेले हैं। टेस्ट में फाफ के नाम 36.08, जबकि में उन्होंने 5120 रन बनाए हैं।IPL के शुरुआती मुकाबलों में चेन्नई ने फाफ डुप्लेसिस को मौका नहीं दिया। इसके बावजूद वह 12 मैचों में 396 रन बनाए।