पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने साउथैम्पटन में भारत के खिलाफ 16 जून को मैच के दौरान उबासी लेने पर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वाले आलोचकों को करारा जवाब दिया है। विश्व कप में भारत के हाथों मिली हार के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर आफत का पहाड़ टूट पड़ा, पाकिस्तान के खिलाड़ियों को जमकर बुरा-भला कहा गया, लेकिन सबसे ज्यादा मुसीबत झेलनी पड़ी पाकिस्तान टीम के कप्तान सरफराज अहमद को, जिन्हें भारत-पाक मैच के दौरान ली गई उबासी के लिए जमकर ट्रोल किया गया।
World Cup 2019: उबासी लेने के छह दिन बाद सरफराज ने तोड़ी चुप्पी, बोले- मैंने कोई पाप तो नहीं किया
सरफराज अहमद ने कहा कि उबासी एक आम प्रक्रिया है, मैंने सिर्फ उबासी ली, कोई पाप तो नहीं किया, वैसे भी मैच रुकने के बाद मैंने उबासी ली थी, कई लोगों ने उस पर काफी व्यूज बटोरे हैं और पैसे बनाए हैं, अगर कोई मेरी वजह से पैसे कमा रहा है तो यह अच्छी बात है।
Sarfaraz Ahmed "yawning is a normal thing to do, I didn't commit a sin. If people made money out of me yawning, that's a good thing" #CWC19 pic.twitter.com/aicexVuneP
सरफराज अहमद के साथ मॉल में भी एक शख्स ने बदतमीजी की थी। वह लंदन के एक मॉल मे अपनी बीवी और बच्चे के साथ घुमने और खाना खाने गए थे। उसी समय एक पाकिस्तानी प्रशंसक ने उनको अपशब्द कहे और उसका वीडियो बना के वायरल किया था, जिसके बाद उस आलोचक को सोशल साइट्स पर काफी ट्रोल किया गया, जिसके बाद उसने वो वीडियो डिलीट कर दी और सरफराज से माफी भी मांग ली।
सरफराज ने कहा कि मुझे पता है कि आप किसी को कुछ भी बोलने से रोक नहीं सकते, हमारे प्रशंसक भावुक हैं, जब हम जीतते हैं तो यही लोग हमें उठाते हैं, लेकिन अगर वे हार पर दुखी होते हैं, तो हम भी उनका दुःख महसूस करते हैं, हम इसे और अधिक महसूस करते हैं क्योंकि हम पाकिस्तान के लिए खेल रहे हैं।