विश्व कप में गुरुवार को मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर भारत और वेस्टइंडीज के बीच टूर्नामेंट का 34वां मुकाबला खेला गया। भारत ने विंडीज को एकतरफा मुकाबले में 125 रन से मात दी और लगभग सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और एमएस धोनी ने शानदार पारी खेली। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 50 ओवर में 268/7 का स्कोर बनाया, जिसका पीछा करते हुए वेस्टइंडीज की टीम 143 रन पर सिमट गई। विराट ने इस मुकाबले में कई रिकॉर्ड बनाए आइए नजर डालते हैं मैच में बने कुछ रिकॉर्ड्स पर..
2 of 6
भारत बनाम वेस्टइंडीज
- फोटो : social Media
वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज ने आखिरी बार भारतीय टीम को 1992 के विश्व कप में में हराया था। उसके बाद भारत ने 1996, 2011, 2015 एवं 2019 वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज को हराया है।
3 of 6
Virat Kohli
- फोटो : social Media
विराट कोहली ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 20 हजार रन पूरे किए और ऐसा करने वाले सबसे तेज बल्लेबाज बने। कोहली ने 417 पारियों में यह रिकॉर्ड अपने नाम किया। सचिन तेंदुलकर और ब्रायन लारा (453 पारी) का विश्व रिकॉर्ड तोड़ा।
4 of 6
विराट कोहली
- फोटो : social Media
विराट कोहली ने वर्ल्ड कप की लगातार चार पारियों में चार अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड बनाया। इससे पहले भारत की तरफ से विश्व कप में लगातार चार पारियों में अर्धशतक बनाने का रिकॉर्ड नवजोत सिंह सिद्धू (1987) और सचिन तेंदुलकर (1996 एवं 2003) के नाम था। वर्ल्ड कप में कोहली यह रिकॉर्ड बनाने वाले सिर्फ तीसरे कप्तान बने। विराट से पहले दक्षिण अफ्रीका के ग्रीम स्मिथ (2007) और ऑस्ट्रेलिया के आरोन फिंच (2019) ने यह रिकॉर्ड कायम किया है।
5 of 6
मोहम्मद शमी
- फोटो : social media
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप में वेस्टइंडीज के खिलाफ (4/16) के आंकड़े दर्ज किए। विश्व कप वेस्टइंडीज के खिलाफ यह किसी भी भारतीय गेंदबाज के सर्वश्रेष्ठ आंकड़े हैं। इससे पहले मोहिंदर अमरनाथ (3/12) ने यह कारनामा किया था। उन्होंने 1983 वर्ल्ड कप के ऐतिहासिक फाइनल में शानदार गेंदबाजी की थी।