एजबेस्ट में इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप 2019 के 38वें मैच में टॉस हार कर गेंदबाजी करने उतरी टीम इंडिया के लिए 22वें ओवर तक कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा था। जेसन रॉय और जॉनी बेयरस्टो की सलामी जोड़ी ने जमकर भारतीय गेंदबाजों की धुनाई कर रहे थे। इतनी तेजी से रन बना रहे थे कि दोनों बल्लेबाजों ने बीस ओवर में ही 150 रन जोड़ दिए, लेकिन रवींद्र जडेजा ने इंग्लैंड के रन गति पर रोक लगा दिया।
VIDEO: चीते से फुर्तीले जडेजा ने लपका हैरतअंगेज कैच, खतरनाक रॉय को निपटाया
दरअसल, 23वें ओवर में टीम इंडिया को पहला सफलता मिली। कुलदीप ने पहली ही गेंद पर टीम इंडिया के चेहरे पर खुशी की चमक बिखेर दी। चाइनामन गेंदबाज ने सलामी बललेबाज जेसन रॉय को स्थानापन्न खिलाड़ी रविंद्र जडेजा के हाथों कैच आउट कराकर चलता किया।
23वें ओवर की पहली गेंद कुलदीप ने जेसन रॉय को फेंकी। रॉय ने आगे निकलकर गेंद को हवा में उठा दिया, गेंद लॉग ऑन की तरफ हवा में तैर गई और उसके बाद वाइड लॉन्ग ऑन पर तैनात रविंद्र जडेजा ने तेजी से ग्राउंड को कवर करते हुए चीते की फुर्ती दिखाते हुए लॉन्ग ऑन पर हैरतअंगेज कैच लपका।
Not in the playing 11, but never out of the action. All hail Sir Jadeja.#TicketToTheSemis #INDvENG ICC #CWC19 @imjadeja pic.twitter.com/Ya9jKzd0PL
बता दें कि जडेजा इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। वह केएल राहुल की जगह फील्डिंग करने मैदान पर उतरे थे। रॉय का विकेट कुलदीप के खाते में जरूर जाएगा, लेकिन कैच को देखने के बाद ऐसा लगा की यह विकेट जडेजा के खाते में जाना चाहिए।