फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इन 11 जांबाजों के साथ उतरेगा पाकिस्तान, ऐसी हो सकती है वेस्टइंडीज के खिलाफ प्लेइंग XI

Fri, 31 May 2019 02:30 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 31 May 2019 02:30 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Predicted and dream eleven of pakistan against West indies
पाकिस्तान क्रिकेट टीम

आज पाकिस्तान जब विश्व कप 2019 के अपने पहले मैच में वेस्टइंडीज के सामने उतरेगा, तो जाहिर है वो दो साल पहले इंग्लैंड में जीती चैंपियंस ट्रॉफी से प्रेरणा लेगा। जब उसने विश्व की धाकड़ टीमों को हराकर चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की थी।

World Cup 2019: Predicted and dream eleven of pakistan against West indies
पाकिस्तान क्रिकेट टीम

पाकिस्तानी टीम को अपने पिछले दस एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में हार झेलनी पड़ी है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पाकिस्तान का 5-0 से व्हाइटवॉश हो गया था और इंग्लैंड से भी उसने 0-4 से सीरीज गंवा दी। लगातार दो एकदिवसीय श्रृंखलाओं में मिली हार के बाद पाकिस्तानी टीम की समस्याएं तब और भी गहरा गईं, जब वो अभ्यास मैच में अफगानिस्तान से तीन विकेट से हार गया।

World Cup 2019: Predicted and dream eleven of pakistan against West indies
पाकिस्तान क्रिकेट टीम - फोटो : ICC

हालांकि कप्तान सरफराज अहमद ने ये उम्मीद जताई है कि उनकी टीम 2017 के मैचों से प्रेरणा लेगी। उन्होंने कहा कि हम अपनी चैंपियंस ट्रॉफी की जीत से प्रेरणा लेंगे, क्योंकि तब भी हम हार रहे थे और फिर हमने ट्रॉफी जीतने के लिए खुद को सही समय पर उठा लिया था। पकिस्तान ने चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारतीय टीम को 124 रनों से पटखनी दी थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: Predicted and dream eleven of pakistan against West indies
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम - फोटो : icc

पाकिस्तान अपने छह बल्लेबाजों, एक ऑलराउंडर और चार गेंदबाजों के साथ वेस्टइंडीज के खिलाफ विश्व कप के अपने पहले मैच में उतर सकता है। तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर को पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद ने वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच के लिए पूरी तरह से फिट घोषित किया। पाकिस्तान अपने गेंदबाजी लाइनअप में शाहीन अफरीदी, मोहम्मद आमिर, शादाब खान और वहाब रियाज को शामिल कर सकता है।

विज्ञापन
World Cup 2019: Predicted and dream eleven of pakistan against West indies
पाकिस्तानी क्रिकेट टीम - फोटो : icc

पाकिस्तानी टीम के संभावित 11 खि्लाड़ी जिनके साथ वेस्ट इंडीज के खिलाफ पाकिस्तान उतर सकता है।

इमाम-उल-हक, फखर जमान, बाबर आजम, मोहम्मद हफीज, शोएब मलिक, सरफराज अहमद (कप्तान), इमाद वसीम, मोहम्मद आमिर, शादाब खान, शाहीन अफरीदी और वहाब रियाज

नोट- यह हमारा महज आकलन है, असल प्लेइंग इलेवन के बारे में टॉस के बाद ही पता लगेगा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed