फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cup 2019: ICC ने फजीहत के बाद नियम तो बदला, लेकिन न्यूजीलैंड को क्या मिला

Tue, 14 Jul 2020 04:10 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 14 Jul 2020 04:10 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019 Players Slam ICC For Ridiculous Boundary Count Rule That Decided WC Winner
न्यूजीलैंड क्रिकेट - फोटो : social media

क्रिकेट के इतिहास के पन्नों में छठे विश्व विजेता के रूप में इंग्लैंड का नाम पिछले साल दर्ज हो गया, लेकिन इंग्लैंड को विजेता बनाने के फैसले ने क्रिकेट के नियमों और आईसीसी तक को चुनौती दे डाली। फाइनल के बाद क्रिकेट के नियमों पर सवाल उठे थे और तब देश-दुनिया के क्रिकेटर इंग्लैंड को विजेता चुने जाने के तरीके पर न्यूजीलैंड के साथ हो लिए थे। उस समय ज्यादातर का यही मानना था कि फाइनल का फैसला अधिक बाउंड्री लगाए जाने के नियम पर नहीं दिया जाना चाहिए था। इसके बाद आईसीसी पर दबाव बना, इस नियम को बदला गया और सुपर ओवर के लिए नए नियम लाए गए। हालांकि फाइनल मुकाबले में सुपर ओवर की बाउंड्री के अलावा और भी कई विवाद थे। दिग्गज खिलाड़ियों ने तब इंग्लैंड की जीत और न्यूजीलैंड की हार पर क्या कहा था।

World Cup 2019 Players Slam ICC For Ridiculous Boundary Count Rule That Decided WC Winner
रोहित शर्मा - फोटो : ट्विटर

रोहित शर्मा ने बाउंड्री के आधार पर फाइनल में फैसला देने जाने पर ट्वीट में कहा था कि क्रिकेट में कुछ नियम ऐसे हैं जिन पर गंभीरता से ध्यान देने की जरूरत है। भारत के पूर्व ओपनर वसीम जाफर भी इस विवाद में कूदे थे और उनका कहना था कि क्या टॉस के आधार पर विजेता का फैसला अच्छा विकल्प नहीं हो सकता था, जहां सब कुछ टाई हुआ है। ज्यादा बाउंड्री ज्यादा विकेट की अपेक्षा परिणाम को पूरी तरह भाग्य पर ही छोड़ देना चाहिए था।

World Cup 2019 Players Slam ICC For Ridiculous Boundary Count Rule That Decided WC Winner
गौतम गंभीर

टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर ने कहा था कि बाउंड्री के आधार पर फाइनल का फैसला देने का आईसीसी का बकवास नियम है। यह टाई होना चाहिए था। फिर भी वह रोमांचकारी फाइनल खेलने के लिए दोनों टीमों को बधाई देना चाहते हैं। 

Don't understand how the game of such proportions, the #CWC19Final, is finally decided on who scored the most boundaries. A ridiculous rule @ICC. Should have been a tie. I want to congratulate both @BLACKCAPS & @englandcricket on playing out a nail biting Final. Both winners imo.

— Gautam Gambhir (@GautamGambhir) July 14, 2019



पूर्व क्रिकेट मोहम्मद कैफ ने तब कहा था कि बाउंड्री के आधार पर फैसला देने को पचाना कठिन है। सडन डेथ नियम लागू कर सुपर ओवर को तब तक जारी रखना था जब तक कि परिणाम नहीं निकलता है। दोनों टीमों को संयुक्त विजेता बनाना ठीक रहता। न्यूजीलैंड के लिए यह बेहद कठिन रहा।

Difficult to digest this more boundary rule. Something like sudden death- continuous super overs till a result is a better solution. Understand, wanting a definite winner but sharing a trophy is better than deciding on more boundaries. Very tough on New Zealand. #EngVsNZ

— Mohammad Kaif (@MohammadKaif) July 14, 2019
विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019 Players Slam ICC For Ridiculous Boundary Count Rule That Decided WC Winner
युवराज सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
युवराज सिंह ने कहा था कि मैं इस नियम से सहमत नहीं हूं, लेकिन नियम तो नियम हैं। इंग्लैंड को बधाई लेकिन उनका दिल न्यूजीलैंड की ओर झुकता है जिस तरह से उन्होंने अंतिम क्षणों तक संघर्ष किया।
 

I don’t agree with that rule ! But rules are rules congratulations to England on finally winning the World Cup , my heart goes out for the kiwis they fought till the end 😥. Great game an epic final !!!! #CWC19Final

— yuvraj singh (@YUVSTRONG12) July 14, 2019




स्टायिरस ने आईसीसी को बताया था मजाक

न्यूजीलैंड के पूर्व ऑलराउंडर स्कॉट स्टायरिस अपनी भावनाओं पर काबू नहीं रख पाए थे, उन्होंने तो आईसीसी पर ही कटाक्ष करते हुए कहा कि बहुत अच्छा काम किया आईसीसी, आप सिर्फ एक मजाक हैं।
 

Nice work @ICC ... you are a joke!!!

— Scott Styris (@scottbstyris) July 14, 2019



 
विज्ञापन
World Cup 2019 Players Slam ICC For Ridiculous Boundary Count Rule That Decided WC Winner
जिमी नीशम
न्यूजीलैंड के ऑलराइंडर नीशम ने बच्चों को सलाह दी थी कि यह खेल न खेलें सुपर ओवर में मार्टिन गुप्टिल के साथ खेलने आए जेम्स नीशम ने बेहद भावनात्मक ट्वीट करते हुए कहा था, वह बच्चों को सलाह देते हैं कि इस खेल को नहीं अपनाएं।
 

Kids, don’t take up sport. Take up baking or something. Die at 60 really fat and happy.

— Jimmy Neesham (@JimmyNeesh) July 15, 2019

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed