ब्लैक कैप्स के नाम से मशहूर न्यूजीलैंड की गिनती हमेशा दावेदारों में होती है लेकिन टीम अब तक खिताब नहीं जीत पाई है। पिछली बार भी उसे फाइनल में संयुक्त मेजबान ऑस्ट्रेलिया से हार का सामना करना पड़ा था। छह बार (1975, 1979, 1992, 1999, 2007 और 2011) में सेमीफाइनल में पहुंचने वाली टीम इस बार पांच प्रमुख दावेदारों में शामिल है।
2 of 9
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
- फोटो : सोशल मीडिया
टीम के पहले तीन मुकाबले श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान के साथ हैं जो इंग्लैंड की पिचों की ज्यादा अभ्यस्त नहीं हैं। ऐसे में टीम शुरुआत में ही लय हासिल कर सकती है। भारत के साथ पहले अभ्यास मैच में टीम के गेंदबाजों ने अच्छी भूमिका निभाई है।
खासकर तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट ने जिन्होंने पिछले विश्व कप में भी अच्छा प्रदर्शन किया था। हालांकि टीम विश्व कप की तैयारियों को ज्यादा बेहतर ढंग से अंजाम नहीं दे पाई क्योंकि मौजूदा विश्व कप टीम के नौ खिलाड़ी तो आईपीएल में हिस्सा ले रहे थे। हाल ही में टीम ने घरेलू मैदान पर बांग्लादेश को 3-0 से पराजित किया है।
4 of 9
केन विलियमसन
- फोटो : ESPN
विश्व कप अभियान से पहले न्यूजीलैंड को वेस्टइंडीज से भी अभ्यास मैच खेलना है। टीम के मुख्य विकेटकीपर टॉम लाथम की उंगली में चोट है और वह अभ्यास मैचों में नहीं उतर पाएंगे। बल्लेबाजी में टीम के पास कप्तान केन विलियमसन और ओपनर मार्टिन गप्टिल के अलावा रॉस टेलर हैं जो चौथा विश्व कप खेलेंगे।
5 of 9
टिम साउदी
- फोटो : CricketCountry.com
तेज गेंदबाजी में ट्रेंट बोल्ट और टिम साउदी हैं। लोकी फर्ग्यूसन और मैट हेनरी पेस बैटरी को और मजबूती प्रदान कर रही है। स्पिन विभाग में मिशेल सैंटनर के साथ ईश सोढी की जोड़ी होगी। ऑलराउंडर जिम्मी नीशाम और कोलिन डी ग्रैंडहोम होंगे जो डेथ ओवरों में आक्रामक बल्लेबाजी करने में सक्षम हैं।