टीम इंडिया के मुख्य चयनकर्ता एमएसके प्रसाद वेस्ट इंडीज के खिलाफ भारत के वर्ल्ड कप मैच की पूर्व संध्या पर ट्रेनिंग सत्र के दौरान विकेटकीपिंग करते नजर आए, तो भुवनेश्वर कुमार ने एक विकेट पर काफी समय तक गेंदबाजी की। भुवी को पूरे दमखम से बोलिंग करते हुए देख लगता है कि वह पूरी तरह से फिट हैं। बल्लेबाजी नेट पर महेंद्र सिंह धोनी धीमी गति के गेंदबाजों के खिलाफ स्वीप शॉट लगाने की कोशिश कर रहे थे।
2 of 4
एम एस धोनी-एमएसके प्रसाद
- फोटो : social Media
बल्लेबाजों से जब पारपंरिक शॉट से रन नहीं बनते तो स्वीप शॉट को स्पिनरों के खिलाफ हमेशा प्रभावशाली शॉट समझा जाता है। प्रसाद ने बाद में डीप से ताकतवर थ्रो भी लपके और रिजर्व विकेटकीपर ऋषभ पंत ने नेट पर काफी समय बिताया और आउटफील्डिंग भी की, जिसमें कुछ हवा में कैच लेना भी शामिल रहा। यह संकेत है या नहीं, इसे सुनिश्चित नहीं किया जा सकता लेकिन विजय शंकर भारतीय टीम प्रबंधन की पहली पसंद रहे हैं और वे इसमें कुछ बदलाव की भी इच्छा नहीं रखते हैं।
3 of 4
भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : social Media
गुरुवार को भुवनेश्वर ने स्पाइक पहने और फुल रन-अप से गेंदबाजी की, जबकि पूर्व विकेटकीपर प्रसाद ने विकेट कीपिंग की। भुवनेश्वर को पाकिस्तान के खिलाफ मैच के दौरान चोट लग गई थी। उन्होंने फिजियो पैट्रिक फरहार्ट और गेंदबाजी कोच भरत अरुण से बात की। बल्कि अरुण ने स्पष्ट किया कि अगर भुवनेश्वर पूरी तरह फिट होते हैं, तो वह मोहम्मद शमी की जगह ही खेलेंगे, भले ही शमी ने अफगानिस्तान के खिलाफ हैट्रिक ली हो।
4 of 4
मोहम्मद शमी और भुवनेश्वर कुमार
- फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि ऐसी भी संभावना हो सकती है कि उन्हें एक और मैच में आराम दिया जाए। अरूण ने कहा, 'भुवनेश्वर की चोट चिंता का विषय नहीं है। यह हल्की सी चोट है, जिसके लिए हम जोखिम नहीं लेना चाहते थे। यह हमारे लिए शमी को मैचों में खिलाने का मौका भी था। लेकिन उसने कहीं ज्यादा बेहतरीन प्रदर्शन किया, जो हमारे लिए अच्छा है।' उन्होंने कहा, 'हम परिस्थितियों के हिसाब से फैसला करेंगे। लेकिन भुवी ने शानदार प्रदर्शन किया है इसलिए हमारे लिए काफी दुविधा है।'