फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cup 2019: टीम इंडिया की इन कमजोरियों का फायदा उठा, उलफटेर कर सकता है वेस्टइंडीज

Thu, 27 Jun 2019 10:48 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Thu, 27 Jun 2019 10:48 AM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Big concerns for Indian team against West Indies Match
भारत बनाम वेस्टइंडीज - फोटो : file photo
वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम इंडिया जब मैदान पर उतरेगी, तो उसे अपनी कमजोरियों को मजबूती में बदलकर उतरना होगा, नहीं तो कैरेबियन टीम कभी भी उलटफेर कर सकती है। इस विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ मैच को छोड़ दे, तो भारतीय टीम ने हर क्षेत्र में बेहतरीन प्रदर्शन किया है, लेकिन अफगानिस्तान के खिलाफ टॉप ऑर्डर के सस्ते में पवेलियन लौटने के बाद मध्यक्रम भी ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिर पड़ा। विंडीज के खिलाफ मैच में टीम को इस पार पाना होगा, नहीं तो हमें इस वर्ल्ड पर में एक और उलटफेर देखने को मिल सकता है।

 
World Cup 2019: Big concerns for Indian team against West Indies Match
केएल राहुल - फोटो : सोशल मीडिया

टूर्नामेंट नंबर 4 के लिए केएल राहुल का चयन हुआ था और वह इस जिम्मेदारी को बखूबी निभा रहे थे, लेकिन टूर्नामेंट के दूसरे ही मैच में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ मैच में सलामी बल्लेबाज शिखर धवन चोटिल हो गए, जिसके बाद नंबर 4 के बल्लेबाज केएल राहुल को रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग कमान संभालनी पड़ी।

World Cup 2019: Big concerns for Indian team against West Indies Match
विजय शंकर - फोटो : social Media

इसके बाद नंबर चार की जिम्मेदारी विजय शंकर के कंधों पर सौंपी गई, लेकिन उन्होंने अपनी दो पारियों में टीम को काफी निराश किया है। ऐसे में एक बार फिर से टीम के लिए नंबर चार पर बल्लेबाजी सिरदर्द बनी है।  हालंकि टीम के पास विकल्प मौजूद है, पहला नाम दिनेश कार्तिक और दूसरा अगर महेंद्र सिंह धोनी को ऊपर खिलाया जाता है, तो शंकर को नंबर पांच पर बल्लेबाजी कराई जा सकती है। या फिर रिषभ पंत को भी नंबर 4 पर बल्लेबाजी कराई जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: Big concerns for Indian team against West Indies Match
एम एस धोनी - फोटो : social Media

महेंद्र सिंह धोनी ने अफगानिस्तान के खिलाफ 52 गेंदों में मात्र 28 रन बनाए थे। जब वह मैदान पर बल्लेबाजी कर रहे थे, तब भारत का संभावित स्कोर 250 के पार बताया जा रहा था लेकिन धोनी ने जैसे ही गियर बदला, तो वह अपना विकेट गंवा बैठे।

विज्ञापन
World Cup 2019: Big concerns for Indian team against West Indies Match
एमएस धोनी स्टंपिंग - फोटो : सोशल मीडिया

धोनी की धीमी स्ट्राइक रेट की वजह से भारत 50 ओवर में मात्र 224 रन ही बना सका। धोनी और जाधव ने उस मैच में 3.5 के रन रेट से बल्लेबाजी की। धोनी ने बांग्लादेश के खिलाफ अभ्यास मैच में शतक लगाया था, लेकिन उन्होंने अफगानिस्तान जैसी कमजोर टीम के खिलाफ जिस रन रेट से बल्लेबाजी की है, वह टीम के लिए आगे के मैचों में बड़ी समस्या बन सकती है। धोनी को इस समस्या से पार पाना होगा। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed