फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

'बलिदान' से लेकर 'उबासी' तक, इन यादों और विवादों के लिए याद रखा जाएगा विश्व कप 2019

Wed, 17 Jul 2019 06:07 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 17 Jul 2019 06:07 AM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Memorable and controversial moments of tournament
विश्व कप 2019 और विवाद (ग्राफिक्स रोहित झा) - फोटो : अमर उजाला

विश्व कप 2019 अपनी खट्टी-मीठी यादों को दर्शकों को सौंपकर और मेजबान इंग्लैंड को चैंपियन का ताज पहनाकर चार साल बाद लौटने के लिए चला गया है। इस टूर्नामेंट में कई ऐसी घटनाएं हुई, जो बड़े विवादों में तब्दील होकर सबका ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। धोनी के ग्लव्स से लेकर कश्मीर तक इस विश्व कप में विवादों का हिस्सा बना, तो कोई क्रिकेट फैन अपने जुनून से सबका दिल जीत ले गया। फैंस ने आईसीसी की भी खूब खिंचाई की। आइए जानते हैं कुछ खास विवादों और खूबसूरत लम्हों के बारे में...

World Cup 2019: Memorable and controversial moments of tournament
एमएस धोनी बलिदान बैज - फोटो : सोशल मीडिया

धोनी का ग्लव्स विवाद

विश्व कप 2019 में धोनी ने सेना के बलिदान बैज को अपने विकेटकीपिंग ग्लव्स पर लगाकर एक अनोखे विवाद को जन्म दे दिया। धोनी ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ मैच में अपने कीपिंग ग्लव्स पर पैरामिलिट्री फोर्स का लोगों के लगाया था। जिसको लेकर विवाद इतना बढ़ा कि आईसीसी और बीसीसीआई आमने सामने आ गई। बाद में आईसीसी के नियमों के तहत धोनी को इस बैज का मैदान पर इस्तेमाल करने से मना कर दिया गया। धोनी भी अगले मैच में अपने ग्लव्स से बैज का निशान हटाकर मैदान पर उतरे।

World Cup 2019: Memorable and controversial moments of tournament
सरफराज अहमद - फोटो : social Media

सफराज की उबासी

विश्व कप में भारत के हाथों मिली हार के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर आफत का पहाड़ टूट पड़ा, पाकिस्तान के खिलाड़ियों को जमकर बुरा-भला कहा गया, लेकिन सबसे ज्यादा मुसीबत झेलनी पड़ी पाकिस्तान टीम के कप्तान सरफराज अहमद को जिन्हें भारत-पाक मैच के दौरान ली गई उबासी के लिए जमकर ट्रोल किया गया। 

मैनचेस्टर में भारत के खिलाफ 16 जून को मैच के दौरान उबासी लेते हुए कमरे में कैद हो गए थे। विवाद इतना बढ़ा की हर जगह उन्हें इसके लिए आपत्तिजनक शब्द भी सुनने पड़े। बाद में उन्होंने सोशल मीडिया पर ट्रोल करने वाले आलोचकों को करारा जवाब दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: Memorable and controversial moments of tournament
Sania Mirza - फोटो : social Media

सानिया मिर्जा हुक्का विवाद

पाकिस्तानी टीम को भारत से विश्व कप में मिली हार के बाद पाक खिलाड़ी शोएब मलिक की पत्नी और भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा को पाकिस्तानी फैंस ने सोशल मीडिया पर ट्रोल कर दिया। दरअसल, किसी ने सानिया और शोएब के साथ पाकिस्तानी टीम के कुछ खिलाड़ियों को भारत के मैच से पहले हुक्का पीते हुए अपने कैमरे में कैद कर लिया। वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर भी डाल दिया। इसपर सानिया मिर्जा भड़क उठी थीं और कहा था कि क्या हम खाना पीना भी छोड़ दे।

विज्ञापन
World Cup 2019: Memorable and controversial moments of tournament
टीम इंडिया - फोटो : social Media

ऑरेंज जर्सी

टीम इंडिया विश्व कप में मेजबान इंग्लैंड के खिलाफ नारंगी रंग की जर्सी पहनकर उतरी थी। जर्सी लॉन्च होने के पहले समाजवादी पार्टी के विधायक अबू आसिम आजमी ने आरोप लगाया कि मोदी सरकार इस फैसले के पीछे है और देश में भगवाकरण को बढ़ावा दे रही है। इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया मैच गंवा बैठी जिसके बाद जम्मू कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीडीपी अध्यक्ष महबूबी मुफ्ती ने कहा कि टीम भगवा रंग की जर्सी पहनकर खेली इसकी वजह से उसे इंग्लैंड के हाथों हार झेलनी पड़ी। सोशल मीडिया पर टीम इंडिया की जर्सी की तुलना पेय-पदार्थ और पेट्रोल पंप के कर्मचारी तक से की गई।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed