विश्व कप की रणभेरी बज चुकी है। लोढ़ा समिती की सिफारिशों के कारण दो टूर्नामेंट के बीच कम से कम 15 दिन के अंतर के चलते टीम इंडिया जब बुधवार को अपने विश्व कप का पहला मैच खेल रही होगी तब दक्षिण अफ्रीका का यह तीसरा मुकाबला होगा।
World Cup 2019: इन छह मैदानों पर आज से दहाड़ेंगे भारतीय शेर, पाकिस्तान को यहां पीटेंगे!
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साउथेम्पटन के रोज बाउल मैदान पर 5 जून को भारत अपने विश्व कप अभियान की शुरुआत करेगा। भारत यहां अपने पहले मुकाबले में दक्षिण अफ्रीका से भिड़ेगा। मैच दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा।द रोज बाउल का मैदान नया बना है। इस बार यहां कुल पांच मैच खेले जाएंगे। भारतीय टीम को इस मैदान पर दो मैच खेलने हैं। दक्षिण अफ्रीका के बाद टीम इंडिया अफगानिस्तान से 22 जून को मुकाबला करेगी।
लंदन के ओवल मैदान पर भारत विश्व की प्रबल दावेदार मानी जा रही और गत विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया से 9 जून को भिड़ेगा। मुकाबला दोपहर 3 बजे से शुरु होगा। द ओवल के मैदान में इस विश्व कप के पांच मुकाबले खेले जाएंगे। इस विश्व कप का उद्घाटन मैच 30 मई को इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच इसी मैदान पर खेला जाएगा। इंग्लैंड ने यहां अपना पहला घरेलू टेस्ट मैच साल 1880 में खेला था। ओवल में भी अब तक विश्व कप के दस मैच खेले गए हैं।
नॉटिंघम के ट्रेंटब्रिज के मैदान पर 13 जून को भारत और न्यूजीलैंड का मुकबला दोपहर 3 बजे से शुरु होगा। ट्रेंटब्रिज मैदान पर विश्व कप के 11 मुकाबले खेले गए हैं। इस बार यहां पांच मैच खेले जाएंगे। भारत इस मैदान पर 13 जून को न्यूजीलैंड के खिलाफ उतरेगा। इस मैदान पर पहला वन-डे मैच साल 1974 में खेला गया था। इंग्लैंड में जब भी विश्व कप हुआ है, तो इस मैदान पर मैच जरूर हुआ है।
ओल्ड ट्रैफर्ड, मैनचेस्टर के मैदान पर भारतीय टीम को दो मैच खेलने हैं। पहला मैच भारत 16 जून को पाकिस्तान से भिड़ेगा, जबकि दूसरे मुकाबले में भारत 27 जून को वेस्टइंडीज के खिलाफ मैच खेलने उतरेगा। ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर विश्व कप के छह मैच खेले जाएंगे। इसमें पहला सेमीफाइनल भी होगा।
ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर अब तक विश्व कप के 11 मुकाबले खेले गए हैं। इस बार टीम इंडिया यहां दो मैच खेलेगी। इसमें से पहला मैच 16 जून को भारत पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा और दूसरा मैच 27 जून को वेस्ट इंडीज से होगा। ओल्ड ट्रैफर्ड के मैदान पर ही 16 जून 1999 को भारत और पाकिस्तान के बीच विश्व कप का कम स्कोर वाला मैच खेला गया था, जिसमें भारत ने जीत दर्ज की थी।