फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
IND Inning
131/1 (21 ov)
Target: 296
Shubman Gill 68(65)*
Virat Kohli 30 (26)
IND need 165 runs in 29.0 remaining overs

World Cup 2019: सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए टीम इंडिया को और कितने मैच जीतने पड़ेंगे

Mon, 24 Jun 2019 06:01 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Mon, 24 Jun 2019 06:01 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: How many matches Indian team need to win to qualify for semifinal
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : social Media

विश्व कप 2019 में टीम इंडिया का शानदार प्रदर्शन लगातार जारी है। अफगानिस्तान के खिलाफ मुकाबला जरूर आखिरी ओवर तक गया, लेकिन मोहम्मद शमी ने हैट्रिक लेकर टीम की झोली में एक जबरदस्त जीत डाल दी। भारतीय टीम इस टूर्नामेंट में अभी तक एक भी मैच नहीं हारी है, एक मैच बारिश के कारण रद्द हो गया था। ऐसे में सभी क्रिकेट प्रेमियों के मन में एक ही सवाल चल रहा होगा कि आखिर सेमीफाइनल में पहुंचने के लिए भारत को और कितने मैच जीतने जरूरी है, तो आइए बताते हैं आपको...

World Cup 2019: How many matches Indian team need to win to qualify for semifinal
विश्व कप 2019 अंकतालिक - फोटो : social Media

भारतीय टीम ने अभी तक टूर्नामेंट में कुल पांच मैच खेले हैं। इन पांचो मुकाबलों में से टीम इंडिया को चार में जीत दर्ज की है, जबकि एक मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ बारिश की भेंट चढ़ गया था। इस समय अंकतालिका में भारत 9 अंकों के साथ तीसरे पायदान पर है। भारत को अभी चार मैच और खेलने बाकी हैं। भारतीय टीम को वेस्टइंडीज, इंग्लैंड, बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ अपने अगले चारों मुकाबले खेलने हैं।

World Cup 2019: How many matches Indian team need to win to qualify for semifinal
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : social Media

अगर इन चार मैचों में से टीम इंडिया दो मैचों में भी जीत हासिल कर लेती है, तो वो सीधे सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। सभी टीमों को क्वालीफाई करने के लिए कम से कम 12 अंक लाने जरूरी हैं। दो मैच और जीतने पर भारत के 13 अंक हो जाएंगे और वो सीधे सेमीफाइनल में पहुंच जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: How many matches Indian team need to win to qualify for semifinal
टीम इंडिया - फोटो : social Media

11 अंक वाली टीमें भी अंतिम चार के लिए क्वालीफाई कर सकती हैं, लेकिन इसके लिए अन्य सभी टीमों की जीत-हार और नेट रन रेट पर निर्भर करेगा। भारत को अगले चार मुकाबले जीन टीमों से खेलने हैं। उन्हें देखते हुए कहा जा सकता है कि टीम आसानी से चार में से दो मैच जीतकर नॉकआउट राउंड में पहुंच जाएगी।

हालांकि भारतीय टीम चाहेगी कि वो सभी चारों मैच जीतकर अंकतालिका में टॉप पर काबिज हो और सेमीफाइनल में चौथे स्थान की टीम से मुकाबले में भिड़े। भारत अपना अगला मैच वेस्टइंडीज से 27 जून को खेलेगा, जबकि 30 जून को टीम इंडिया मेजबान इंग्लैंड से बर्मिंघम में भिड़ेगी

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed