विश्व कप में अफगानिस्तान के खिलाफ अहम मुकाबले से पहले बांग्लादेश टीम को तगड़ा झटका लगा है। बांग्लादेश के स्पिन गेंदबाज मेहदी हसन को साउथैम्प्टन जारी अभ्यास सत्र के दौरान रविवार को सिर पर चोट लग गई।
2 of 4
मेहदी हसन
- फोटो : social Media
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अफगानिस्तान के खिलाफ सोमवार को होने वाले मुकाबले से पहले बांग्लादेश की टीम अभ्यास कर रही थी और इसी दौरान मेहदी के सिर पर गेंद लगी। मेहदी अभ्यास सत्र के दौरान एक इंटरव्यू दे रहे थे, इसी वक्त अचानक उनके सिर पर गेंद लग गई। हालांकि, यह अभी यह पता नहीं चल पाया है कि उनकी चोट कितनी गहरी है।
3 of 4
मेहदी हसन
- फोटो : social Media
चोट लगने के बाद मेहदी अभ्यास करना चाहते थे, लेकिन उन्हें इसकी अनुमति नहीं दी गई। बांग्लादेश की टीम पहले से ही खिलाड़ियों के चोटिल होने से परेशान है। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए पिछले मैच में मोहम्मद सैफुद्दीन और मोसद्दक हुसैन चोटिल हो गए थे, जबकि मुश्फिकुर रहीम, तमीम इकबाल और मशरफे मुर्तजा पहले से ही चोट से जूझ रहे हैं।
बांग्लादेश को पिछले मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ शिकस्त का सामना करना पड़ा था। विश्व कप में बांग्लादेश ने अब तक खेले छह मैचों में दो में जीत दर्ज की है। अफगानिस्तान के खिलाफ सेमीफाइनल की रेस में बने रहने के लिए बांग्लादेश के पास आखिरी मौका है, ऐसे में मेहदी जैसे महत्वपूर्ण खिलाड़ी के अफगानिस्तान के खिलाफ नहीं खेलने की वजह से उसकी मुश्किलें और बढ़ सकती हैं।