फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cup 2019: ये पांच पाकिस्तानी खिलाड़ी मैच पलटने में माहिर, बदल सकते हैं विश्व कप का इतिहास

Sun, 16 Jun 2019 02:00 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sun, 16 Jun 2019 02:00 AM IST
विज्ञापन
World Cup 2019: Five Pakistan team players who play big role against India match
भारत बनाम पाक - फोटो : अमर उजाला
विश्व कप में रविवार को जब पाकिस्तान भारत से मुकाबले के लिए उतरेगा, तो उसकी कोशिश होगी अपने 27 साल पुराने इतिहास को बदलकर नया इतिहास रचने की। पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में भारत के खिलाफ मिली जीत से प्रेरणा जरूर लेना चाहेगा, ताकि विश्व कप में वो भारत पर पहली जीत दर्ज कर सके और इसमें पाकिस्तान के इन पांच खिलाड़ियों का प्रदर्शन अहम साबित होगा।




आइए जानते हैं कि कौन हैं वो पांच पाकिस्तानी खिलाड़ी जो भारत की जीत की राह में रोड़ा अटका सकते हैं। 


 
World Cup 2019: Five Pakistan team players who play big role against India match
फखर जमां - फोटो : social Media

पाकिस्तानी सलामी बल्लेबाज फखर जमां बेहतरीन लय में नजर आ रहे हैं। वह पाकिस्तान को एक सधी हुई शुरुआत दे सकते हैं। इससे भारतीय गेंदबाजों को पार पाना होगा। फखर जमां एक ऐसे बल्लेबाज हैं, जो क्रीज पर जमकर पाकिस्तान को एक बड़े स्कोर की राह पकड़ा सकते हैं। वनडे में उनके नाम एक दोहरा शतक भी है। 

World Cup 2019: Five Pakistan team players who play big role against India match
इमाम-उल-हक - फोटो : सोशल मीडिया
फखर जमां के साथ पाकिस्तानी पारी की शुरुआत करने वाले इमाम उल हक भी एक खतरनाक बल्लेबाज हैं। हालांकि उन्होंने अब तक भारत के खिलाफ दो मैच ही खेले हैं, जिसमें कुछ खास कर नहीं पाए हैं, लेकिन वह तेजी से रन बनाने वाले बल्लेबाज हैं। खासकर इमाम परिस्थितियों के अनुसार खेलने में सक्षम हैं।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019: Five Pakistan team players who play big role against India match
बाबर आजम
बाबर आजम पाकिस्तान के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाजों में से एक हैं। वह पाकिस्तान के लिए तेजी से रन बनाते हैं। बाबर पाकिस्तान के लिए मैच जिताने वाले खिलाड़ियों में से एक हैं। अपने शानदार क्रिकेटिंग शॉट से बाबर किसी भी गेंदबाज की लाइन लेंथ को खराब कर सकते हैं। 

 
विज्ञापन
World Cup 2019: Five Pakistan team players who play big role against India match
वहाब रियाज़ - फोटो : social media
वहाब रियाज इस वक्त जबरदस्त गेंदबाजी फॉर्म में हैं। भारत के खिलाफ वहाब अलग ही अंदाज में नजर आते हैं। वहाब के पास भारतीय पारी को जल्दी समेटने की क्षमता है। आखिरी के ओवरों में वह अधिक प्रभावी नजर आते हैं।

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed