विश्व कप में दक्षिण अफ्रीका टीम के लिए कुछ भी अच्छा नहीं हो रहा है। अपने दूसरे मुकाबले में जहां उसे एक और हार का सामना करना पड़ा, वहीं टीम का एक और प्रमुख खिलाड़ी चोटिल होकर बाहर हो गया है। बांग्लादेश से मिली हार को बाद दक्षिण अफ्रीकी टीम को एक और बड़ा झटका लगा है, उसके युवा तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी टीम से 10 दिन के लिए बाहर हो गए हैं।
लुंगी एनगिडी ने भारत के खिलाफ 5 जून को होने वाले मुकाबले से पहले टीम इंडिया को चेतावनी दी थी और कहा था कि वो टीम इंडिया से हार का बदला लेने को बेताब हैं, लेकिन अब वह भारत के खिलाफ होने वाले मुकाबले में नहीं खेल पाएंगे। दरअसल टीम इंडिया ने पिछले साल दक्षिण अफ्रीकी दौरे पर मेजबान टीम को उन्हीं के घर में 5-1 से हराया था, जिसके गम को वह भूला नहीं पाए थे और विश्व कप के मुकाबले में भारत से बदला लेना चाहते थे।
3 of 5
Lungi Ngidi
- फोटो : social Media
बांग्लादेश के खिलाफ मैच में लुंगी एनगिडी ने शुरुआत के चार ओवर में 34 रन देने के बाद मैदान से बाहर चले गए। गेंदबाजी करते हुए उनके बाएं पैर की जांघ की मासपेशियों (हैमस्ट्रिंग) में खिंचाव आ गया।
4 of 5
Lungi Ngidi
- फोटो : social Media
हैमस्ट्रिंग में खिंचाव आने के बाद वह दोबारा मैदान पर नहीं उतरे।लुंगी एनगिडी के चोटिल होने की पुष्टि एंड्रयू मिलर ने की और बताया कि एनगिडी मैच के दौरान दोबारा गेंदबाजी नहीं करेंगे।
5 of 5
Lungi Ngidi
- फोटो : social Media
एनगिडी के चोटिल होने से दक्षिण अफ्रीका की टीम को बड़ा नुकसान हुआ है। डेल स्टेन 5 जून को भारत के खिलाफ खेले जाने वाले मुकाबले तक फिट हो जाएंगे इस पर अभी संशय है, हालांकी टीम मैनेजमेंट ने संभावना जताई थी की वो भारत के खिलाफ होने वाले मैच तक फिट हो जाएंगे, लेकिन इससे पहले ही अमला और एनगिडी के रूप में टीम को दो बड़े झटके लगे हैं। विश्व कप में उनकी परेशानी लगातार बढ़ती ही जा रही है।