फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

World Cup 2019: विश्व कप में पहली बार अफगानिस्तान की एंट्री, सामने ऑस्ट्रेलिया की विशाल चुनौती

Fri, 31 May 2019 09:15 PM IST
Trainee Trainee स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Trainee Trainee Updated Fri, 31 May 2019 09:15 PM IST
विज्ञापन
World Cup 2019:  Afghanistan vs Australia 4th match preview icc cricket world cup 2019
Australia vs Afghanistan - फोटो : social Media

पांच बार की विश्व कप विजेता ऑस्ट्रेलिया पहली बार वर्ल्ड कप खेल रही अफगानिस्तान से भिड़ेगी तो मुकाबला काफी दिलचस्प होगा। चार साल पहले ही विश्व क्रिकेट के नक्शे पर उभरी अफगानिस्तान ने अपने खेल से सबका ध्यान अपनी ओर खींचा है। दूसरी ओर ऑस्ट्रेलिया पिछले विश्व कप की तरह इस बार भी अपने फॉर्म को बरकरार रखना चाहेगी। 

वार्नर-स्मिथ की वापसी मजबूत होगी बल्लेबाजी

World Cup 2019:  Afghanistan vs Australia 4th match preview icc cricket world cup 2019
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

अफगानिस्तान की ताकत उसकी गेंदबाजी है। राशिद खान इसके आक्रमण की धुरी हैं, जिन्होंने अपनी स्पिन से दुनिया भर के बल्लेबाजों को काफी परेशान किया है। राशीद के अलावा मुजीब उर रहमान और मोहम्मद नबी दो ऐसे गेंदबाज हैं, जो बड़े से बड़े बल्लेबाजों को अपनी फिरकी में फंसा सकते हैं। इस टीम की सबसे बड़ी परेशानी इसकी बल्लेबाजी है।

World Cup 2019:  Afghanistan vs Australia 4th match preview icc cricket world cup 2019
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम

विश्व कप के अभ्यास मैच में अफगानिस्तान ने पाकिस्तान को मात दी थी और उस मैच में टीम के बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया था। मोहम्म्द शहजाद, नूर अली जादरान और हसमातुल्लाह शाहिदी टीम के मुख्य बल्लेबाज हैं। इन तीनों के अलावा हजरतुल्लाह जाजई और नाजिबुल्लाह जादरान भी हैं। आखिरी में राशिद और नबी तेजी से रन बटोर सकते हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
World Cup 2019:  Afghanistan vs Australia 4th match preview icc cricket world cup 2019
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया - फोटो : Social media

दूसरी ओर अस्ट्रेलियाई टीम की बात की जाए तो वो इस वक्त जबरदस्त फॉर्म में चल रहे हैं। इस टीम ने भारत को भारत में हराया और उसके बाद पाकिस्तान को भी 4-0 से पटखनी दी है। इस टीम के लिए विश्व कप में अच्छी बात ये है कि इसके दो प्रमुख बल्लेबाज डेविड वॉर्नर और स्टीव स्मिथ प्रतिबंध के बाद टीम में वापसी कर रहे हैं।

 

विज्ञापन
World Cup 2019:  Afghanistan vs Australia 4th match preview icc cricket world cup 2019
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम (जोश हेजललुड) - फोटो : ESPN

इन दोनों के आने से बल्लेबाजी को गहराई मिलेगी, इन दोनों के ऊपर ही टीम की बल्लेबाजी की धूरी घुमेगी। कप्तान एरोन फिंच और सलामी बल्लेबाज उस्मान ख्वाजा दो और ऐसे बल्लेबाज हैं जो जबरदस्त फॉर्म में हैं। आखिरी के ओवरों में मार्कस स्टोइनिस और ग्लैन मैक्सवेल जैसे दो धाकड़ ऑलराउंर हैं, जो तेजी से रन बटोर सकते हैं और गेंदबाजी में भी स्पेल आसानी से निकाल सकते हैं। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed