{"_id":"6af86b01798a0733360f09e6","slug":"india-vs-pakistan-u19-asia-cup-final-who-is-mohit-ulva-the-bowler-who-turned-to-winning-with-batting-news-2026-11-14","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कौन हैं मोहित उल्वा: गेंदबाज जिसने बल्लेबाजी से पाकिस्तान के खिलाफ पलटी बाजी, क्या है रवींद्र जडेजा कनेक्शन?","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
कौन हैं मोहित उल्वा: गेंदबाज जिसने बल्लेबाजी से पाकिस्तान के खिलाफ पलटी बाजी, क्या है रवींद्र जडेजा कनेक्शन?
Sat, 14 Nov 2026 07:42 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sat, 14 Nov 2026 07:42 PM IST
विज्ञापन
मोहित उल्वा।
- फोटो : अमर उजाला
अंडर-19 एशिया कप फाइनल में भारत और पाकिस्तान के बीच शनिवार को जबरदस्त मुकाबला हुआ। भारत ने 338 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए आखिरी ओवर की आखिरी गेंद पर जीत हासिल कर ली। इस जीत के हीरो रहे मोहित उल्वा, जिन्होंने नौवें विकेट के लिए उतरते हुए न सिर्फ अहम साझेदारी कर के मैच को रोमांचक मोड़ तक पहुंचाया, बल्कि अंत में टीम इंडिया को जीत भी दिलाई। अपने इस प्रदर्शन के लिए मोहित को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
मोहित ने इस मैच में आठवें विकेट पर उतरकर 26 गेंद पर 49 रन बनाए। इतना ही नहीं, जब टीम को आखिरी गेंद पर जीत के लिए तीन रन की जरूरत थी, तो मोहित ने सीधे चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई। इस तरह टीम को ओमान के मस्कट में खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप एक विकेट से जीत मिली।
आइये जानते हैं मोहित उल्वा के बारे में...
विज्ञापन
मोहित ने इस मैच में आठवें विकेट पर उतरकर 26 गेंद पर 49 रन बनाए। इतना ही नहीं, जब टीम को आखिरी गेंद पर जीत के लिए तीन रन की जरूरत थी, तो मोहित ने सीधे चौका लगाकर भारत को जीत दिलाई। इस तरह टीम को ओमान के मस्कट में खेले जा रहे अंडर-19 एशिया कप एक विकेट से जीत मिली।
विज्ञापन
आइये जानते हैं मोहित उल्वा के बारे में...
Trending Videos
कौन हैं मोहित उल्वा, क्या है उनकी पृष्ठभूमि?
- मोहित उल्वा का पूरा नाम मोहित कुमार महेशभाई उल्वा है। उनका जन्म 30 नवंबर 2007 को गुजरात के सुरेंद्रनगर में हुआ। मोहित के पिता रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) में कार्यरत हैं। उनके पिता को खुद क्रिकेट खेलने का शौक था, लेकिन वे खेल नहीं पाए।
- स्पोर्ट्सस्टार की रिपोर्ट के मुताबिक, मोहित गांव में अपने चचेरे भाइयों के साथ टेनिस-बॉल क्रिकेट खेला करते थे। इसी बीच जब उनके पिता ने जब बेटे में खेल की प्रतिभा देखी तो उन्हें क्रिकेट अकादमी भेजने का फैसला किया।
- मोहित का क्रिकेट प्रशिक्षण जामनगर के लोकप्रिय 'क्रिकेट बंगला' में कोच महेंद्र सिंह चौहान के मार्गदर्शन में शुरू हुई। महेंद्र सिंह ही वह कोच हैं, जिन्होंने टीम इंडिया के मौजूदा स्टार ऑल-राउंडर रवींद्र जडेजा को तराशा और उनकी गेंदबाजी के साथ बल्लेबाजी पर भी काम किया।
