फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये क्या! 50 लाख की बाइक लेकर युवक पहुंच गया 17,582 फीट की ऊंचाई पर, पढ़ें पूरी कहानी

Fri, 31 May 2019 07:48 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला
ऑटो डेस्क, अमर उजाला Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 31 May 2019 07:48 PM IST
विज्ञापन
a valentino rossi fan reached khardungla top in ladakh with mv agusta superbike
Harish Rossi MV Agusta F4 RC - फोटो : Harish Rossi Facebook

जुनून क्या-क्या नहीं करवा देता। बाइकिंग के शौकीन और इटैलियन प्रोफेशनल रेसिंग बाइकर वेलेंटीनो रॉसी के जबरदस्त फैन हरीश रॉसी उनमें से एक हैं। हरीश दुनिया की सबसे ऊंची सड़क पर जा पहुंचे और वो भी किसी ऐसी वैसी बाइक से नहीं बल्कि रेसिंग बाइक से। वेलेंटीनो रॉसी से प्रभावित होकर हरीश ने भी अपना सरनेम रॉसी लगा लिया है।


 

कीमत 50.87 लाख रुपये

a valentino rossi fan reached khardungla top in ladakh with mv agusta superbike
Harish Rossi MV Agusta F4 RC-1 - फोटो : Harish Rossi Facebook

हरीश ने लद्दाख स्थित खारदुंगला पास की सबसे ऊंची सड़क पर अपनी बाइक चला कर पहुंचे। वो भी रॉयल एनफील्ड बुलैट या 150 सीसी की कोई आम बाइक से नहीं बल्कि सुपर बाइक से। हरीश ने खारदुंगला पास पहुंचने के लिए MV Agusta F4 RC रेसिंग बाइक खरीदी। Agusta F4 दुनिया की सबसे महंगी बाइकों में शुमार है, जिसकी कीमत 50.87 लाख रुपये है। खारदुंगला टॉप की ऊंचाई 17,582 फीट यानी 5,359 मीटर है। इसे दुनिया की सबसे ऊंची रोड माना जाता है।

इंडियन वेलेंटीनो रॉसी

a valentino rossi fan reached khardungla top in ladakh with mv agusta superbike
Harish Rossi MV Agusta F4 RC-2 - फोटो : Harish Rossi Facebook

फेसबुक पर डाली अपनी पोस्ट में हरीश ने खुद को ‘इंडियन वेलेंटीनो रॉसी’ बताया है। आपको बता दें कि खारदुंगला पास पहुंचने का रास्ता बेहद दुर्गम है और वहां सालभर बर्फ पड़ी रहती है। खारदुंगला को गेटवे ऑफ काराकोरम भी कहा जाता है और यह रास्ता नुब्रा वैली जाता है। खारदुंगला में आक्सीजन लेवल बेहद कम रहता है और हाई एल्टीट्यूड पर बाइक को ऑक्सीजन मिक्स फ्यूल की जरूरत होती है। यहां पर बाइक पहले या दूसरे गियर में ही चलती है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

तापमान माइनस चार डिग्री सेल्सियस

a valentino rossi fan reached khardungla top in ladakh with mv agusta superbike
Harish Rossi MV Agusta F4 RC-3 - फोटो : Harish Rossi Facebook

अपनी पोस्ट में हरीश लिखते हैं खारदुंगला की आखिरी चढ़ाई बेहद थकान वाली थी और सड़क न के बराबर थी और उनकी गर्दन, रीढ़, कलाइयों और कंधों में दर्द हो गया। इस स्थिति में उन्होंने 30 किमी तक बाइक चलाई। हाई एल्टीट्यूड होने की वजह से वहां तापमान माइनस चार डिग्री सेल्सियस था और बाइक के थ्रोटल पर हाथ घूम ही नहीं रहे थे, हवा पतली होने की वजह से बाइक के क्लच मूव नहीं कर रहे थे। लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और मंजिल पर पहुंच कर ही ठानी।

विज्ञापन

998 सीसी का 4 सिलेंडर 16 वाल्व इंजन

a valentino rossi fan reached khardungla top in ladakh with mv agusta superbike
Harish Rossi MV Agusta F4 RC-4 - फोटो : Harish Rossi Facebook

MV Agusta F4 RC में 998 सीसी का 4 सिलेंडर 16 वाल्व इंजन लगा हुआ है, जो 13,450 आरपीएम पर 119.5 बीएचपी की पावर और 9300 आरपीएम पर 115 एनएम का टॉर्क देता है। MV Agusta F4 RC में आरसी का मतलब होता है रेपैर्टो कोर्से। यह पूरी बाइक हल्के मैग्नीशियम और कार्बन फाइबर से बनी है। इसका ड्राइ वेट 175 किग्रा, ग्राउंड क्लीयरेंस 115 एमएम है, जबकि इसकी टॉप स्पीड 302 किमी प्रति घंटा है।                
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें ऑटोमोबाइल समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। ऑटोमोबाइल जगत की अन्य खबरें जैसे लेटेस्ट कार न्यूज़, लेटेस्ट बाइक न्यूज़, सभी कार रिव्यू और बाइक रिव्यू आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed