फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अगर फाइनल भी हुआ रद्द तो फिर क्या होगा, किसे मिलेगी Women T-20 World Cup की ट्रॉफी

Fri, 06 Mar 2020 10:20 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 06 Mar 2020 10:20 AM IST
विज्ञापन
women t20 world cup if final match canceled then what will happen who will get the trophy
India vs Australia - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप अपने आखिरी पड़ाव पर है। दो टीमें फाइनल में पहुंच गई हैं। हरमनप्रीत कौर की कप्तानी में भारतीय टीम पहली बार इस टूर्नामेंट के फाइनल में पहुंची है। वहीं, मेजबान ऑस्ट्रेलिया ने सेमीफाइनल में दक्षिण अफ्रीका को हराकर फाइनल में जगह बनाई है। भारतीय टीम बिना सेमीफाइनल खेले ही फाइनल में पहुंची, क्योंकि उसे इंग्लैंड के साथ सेमीफाइनल खेलना था, लेकिन बारिश ने खेल नहीं होने दिया। बिना टॉस के ही पहला सेमीफाइनल रद्द हो गया और टीम इंडिया अपने बेहतरीन अंक के आधार पर खिताबी मुकाबले में पहुंच गई। फाइनल मैच आठ मार्च को मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा। हालांकि इन दिनों ऑस्ट्रेलिया में लगातार बारिश हो रही है, हो सकता है ये फाइनल भी बारिश में धुल जाए। अगर फाइनल मुकाबला खराब मौसम का शिकार हो गया, तो आखिर किसे इस विश्व कप की ट्रॉफी मिलेगी? आइए बताते हैं आपको।



women t20 world cup if final match canceled then what will happen who will get the trophy
आईसीसी वर्ल्ड टी20 क्वालिफायर - फोटो : सोशल मीडिया

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट बोर्ड ने आईसीसी से गुजारिश की थी कि सेमीफाइनल के लिए रिजर्व-डे रखा जाए, लेकिन आईसीसी ने बोर्ड की मांग नहीं मानी। आठ तारीख को होने वाले फाइनल मैच में अगर बारिश हुई तो इसके लिए रिजर्व डे की व्यवस्था है। अगर आठ को मैच बारिश की वजह से रद्द हो गया तो नौ तारीख को मुकाबला खेला जाएगा।

women t20 world cup if final match canceled then what will happen who will get the trophy
आईसीसी महिला टी-20 विश्व कप - फोटो : सोशल मीडिया

अगर सोमवार यानी रिजर्व डे के दिन भी बारिश होती है और मैच रद्द किया जाता है तो दोनों टीम यानी भारत और ऑस्ट्रेलिया को संयुक्त रूप से चैंपियन घोषित कर दिया जाएगा। आईसीसी के इस नियम के तहत पहले भी ऐसे फैसले दिए गए हैं। साल 2002 की चैंपियंस ट्रॉफी का फाइनल बारिश की भेंट चढ़ गया था। इसके लिए रिजर्व डे भी था, लेकिन उस दिन भी बारिश होती रही। जिसके बाद भारत-श्रीलंका को संयुक्त विजेता घोषित किया गया था।




 
विज्ञापन
विज्ञापन
women t20 world cup if final match canceled then what will happen who will get the trophy
वर्ल्ड टी-20 2020 - फोटो : ट्विटर

मेलर्बन रविवार को आसमान खुला रहने का अनुमान है। बारिश की कोई आशंका नहीं है। आईसीसी के नियम के मुताबिक किसी भी टी-20 मुकाबले का परिणाम निकलने के लिए कम से कम 10-10 ओवर का खेल होना जरूरी है। अगर 10-10 ओवर का खेल नहीं हो पाया तो मैच को रद्द कर दिया जाता है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed