फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

रवींद्र जडेजा को रणजी फाइनल खेलने से गांगुली ने रोका, कहा- देश पहले

Fri, 06 Mar 2020 09:44 AM IST
Mumbai Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 06 Mar 2020 09:44 AM IST
विज्ञापन
Country first Sourav Ganguly denies Ravindra Jadeja permission to play Ranji Trophy final
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा अपनी घरेलू टीम सौराष्ट्र के लिए रणजी के फाइनल में नहीं खेल पाएंगे। बीसीसीआई अध्यक्ष सौरव गांगुली ने सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एससीए) की जडेजा को खिताबी मुकाबले में खिलाने की मांग को नामंजूर कर दिया है। गांगुली मे सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष से कहा कि देश पहले है। इसलिए जडेजा को पश्चिम बंगाल के खिलाफ 9 मार्च से शुरू हो रहे फाइनल में खेलने के लिए मंजूरी नहीं मिल सकती।

Country first Sourav Ganguly denies Ravindra Jadeja permission to play Ranji Trophy final
रवींद्र जडेजा - फोटो : सोशल मीडिया

भारतीय टीम को 12 मार्च से दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वन-डे सीरीज खेलनी है। इसको देखते हुए ही जडेजा को सौराष्ट्र की ओर से खेलने की मंजूरी नहीं मिल पाई। पश्चिम बंगाल 13 साल बाद रणजी ट्रॉफी फाइनल में पहुंची है। वहीं, सौराष्ट्र ने लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में एससीए के अध्यक्ष जयदेव शाह ने कहा कि मैंने बीसीसीआई अध्यक्ष से जडेजा को रणजी के फाइनल खेलने की अनुमति मांगी, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।

Country first Sourav Ganguly denies Ravindra Jadeja permission to play Ranji Trophy final
बीसीसीआई

शाह ने कहा कि अगर बोर्ड चाहता है कि घरेलू मैच देखने ज्यादा से ज्यादा दर्शक आएं, तो उसे रणजी के फाइनल के समय अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं कराने चाहिए। शाह ने कहा कि कम से कम स्टार प्लेयर्स रणजी के फाइनल में तो खेल सकें। चेतेश्वर पुजारा सौराष्ट्र और ऋद्धिमान साहा बंगाल की तरफ से रणजी के फाइनल खेल सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Country first Sourav Ganguly denies Ravindra Jadeja permission to play Ranji Trophy final
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : pti

जडेजा दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ होने वाली सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा हैं, इसकी वजह से उन्हें रिलीज नहीं किया गया। सौराष्ट्र अपने घरेलू मैदान राजकोट के मैदान पर बंगाल से खिताबी मुकाबला खेलेगा। पुजारा अगर खेलते हैं तो सौराष्ट्र के लिए बड़ी बात होगी और वह खिताब पर अपनी दावेदारी मजबूती से जमा पाएगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed