फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

5 कारण आखिर क्यों टीम इंडिया में मुश्किल है युवराज सिंह की वापसी

Sat, 11 Nov 2017 01:14 PM IST
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा Updated Sat, 11 Nov 2017 01:14 PM IST
विज्ञापन
why Yuvraj Singh return to Team India is difficult,  5 reasons
युवराज सिंह - फोटो : PTI
टीम इंडिया में सिक्सर किंग के नाम से मशहूर युवराज सिंह की वापसी पर दिनों-दिन खतरा मंडराता जा रहा है। धीरे-धीरे टीम में उनकी वापसी के सारे रास्ते बंद होते जा रहे हैं। 35 वर्षीय युवराज सिंह कभी न हार मानने वाले क्रिकेटर हैं, लेकिन फिलहाल ऐसा बहुत कुछ घटा है जो उनके उनके पक्ष में होता नहीं दिख रहा है। क्रिकेट फैंस चाहेंगे कि युवी जल्द ही टीम इंडिया का हिस्सा बने, जिसके लिए वो कड़ी मेहनत कर रहे हैं। मगर उनके प्रदर्शन को देखते हुए रियलिटी चेक करना गलत नहीं होगा। इस लेख में हम आपको ऐसे पांच कारण बताने जा रहे हैं, जो युवी के पक्ष में नहीं है और शायद इनकी वजह से टीम इंडिया में उनकी वापसी मुश्किल में पड़ जाए। आईए नजर डालते हैं कि इन कारणों पर:

बढ़ती उम्र बड़ी चिंता

why Yuvraj Singh return to Team India is difficult,  5 reasons
युवराज - फोटो : SELF

ऑलराउंडर युवराज सिंह अभी 35 साल के हैं और दिसंबर में वो 36 साल के हो जाएंगे। टीम इंडिया में फिलहाल एक-दो को छोड़कर सारे खिलाड़ी 30 साल के नीचे हैं। क्रिकेट इतिहास में देखने को मिला है कि उम्र का असर खिलाड़ी के शरीर पर पड़ता है। युवी भी अब उम्रदराज खिलाड़ियों की फेहरिस्त में शामिल हो चुके हैं। हाल ही में कई क्रिकेट पंडित भी कह चुके हैं कि युवी पर उम्र का असर दिखने लगा है, इसलिए वो टीम इंडिया में वापसी नहीं कर पा रहे हैं। ऐसे में बाएं हाथ के बल्लेबाज की टीम इंडिया में एंट्री खतरे में पड़ती दिखाई देती है।

फिटनेस के लिए जूझ रहे हैं युवराज

why Yuvraj Singh return to Team India is difficult,  5 reasons
युवराज सिंह - फोटो : Twitter

गौरतलब है कि हाल ही में बंगलुरु स्थित नेशनल क्रिकेट एकेडमी (एनसीए) में हुए यो-यो फिटनेस टेस्ट में युवराज फेल हो गए थे। हालांकि इस दौरान और कई खिलाड़ियों का टेस्ट हुआ था, जिसमें चेतेश्वर पुजारा और रविचंद्रन अश्विन पास हो गए थे। इससे पहले भी युवराज इस टेस्ट को पास करने में असफल हुए थे। इसी कारण युवराज का टीम इंडिया में चयन नहीं हो पाया था। हालांकि चयनकर्ताओं का ये मानना है कि यदि अनुभवी खिलाड़ियों को टीम इंडिया में एंट्री करना है तो उन्हें फिटनेस टेस्ट पास करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी 

why Yuvraj Singh return to Team India is difficult,  5 reasons
युवराज सिंह

वैसे तो युवराज टीम इंडिया के सिक्सर किंग के नाम से मशहूर हैं। मगर पिछले कुछ महीनों में उनका प्रदर्शन खास नहीं रहा है। उन्होंने अपना आखिरी वन-डे जून 2017 में वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था। इस दौरान उन्होंने 70 की औसत के साथ 55 गेंदों में 39 रन की पारी खेली। दरअसल, इंग्लैंड के खिलाफ 150 रन की पारी खेलने के बाद युवी अगले मैचों में लय हासिल करने में नाकाम दिखे। उनकी धीमी पारियां भी टीम इंडिया से उनके बाहर होने का प्रमुख कारण रही। युवराज की बल्लेबाजी में निरंतरता की कमी स्पष्ट रूप से दिखी और फिर चयनकर्ताओं ने बोल्ड फैसला लेते हुए फैंस के चहेते युवी को टीम से बाहर करने का निर्णय लिया।

विज्ञापन

फील्डिंग में सुस्ती

why Yuvraj Singh return to Team India is difficult,  5 reasons
युवराज सिंह

एक समय ऐसा था जब युवराज बैटिंग और बॉलिंग के अलावा बेहतरीन फील्डिंग के लिए भी जाने जाते थे। मगर पिछले कुछ मैचों से उनकी फील्डिंग में सुस्ती साफ दिखी है। युवी गेंद को चेस नहीं कर पा रहे थे और एक मैच में तो वो गेंद पकड़ने से घबराते हुए भी दिखे। मालूम हो कि टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज जहीर खान ने इसी साल चैंपियंस ट्रॉफी के दौरान युवराज सिंह की फिल्डिंग को लेकर चुटकी ली थी। उन्होंने युवराज पर तंज कसते हुए ट्वीट किया है युवराज तुम मेरी तरह फील्डिंग क्यों कर रहे हो?



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed