{"_id":"58208f7f4f1c1b342fb37a24","slug":"who-hold-the-record-of-highest-no-of-fours-in-test-cricket","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"इस खिलाड़ी के नाम दर्ज है टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौकों का रिकॉर्ड ","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
इस खिलाड़ी के नाम दर्ज है टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौकों का रिकॉर्ड
नवीन चौहान / अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Wed, 09 Nov 2016 02:34 AM IST
विज्ञापन
cricket shimla
आम तौर पर टेस्ट क्रिकेट को पारंपरिक रूप से टुक-टुक क्रिकेट कहा जाता है। जिसमें खिलाड़ी रनों के लिए ज्यादातर एक या दो रनों पर निर्भर रहते हैं। लेकिन पिछले 20 से 30 सालों के दौरान टेस्ट क्रिकेट की छवि बदली है और इस तरह के बल्लेबाज दुनिया के सामने आए जिन्होंने टुक-टुक क्रिकेट में अक्रामकता को जोड़ दिया। ऐसे खिलाड़ियों ने तकरीबन 50 प्रतिशत से ज्यादा रन चौकों से हासिल किए आइए नजर डालते हैं टेस्ट क्रिकेट की दुनिया में सबसे ज्यादा चौके जड़ने वाले बल्लेबाजों पर...
इस खिलाड़ी के नाम दर्ज है टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा चौकों का रिकॉर्ड
जैक कैलिस
- फोटो : getty
जैक कैलिस (1488)
दुनिया के सबसे महानतम ऑलराउंडर्स में से एक दक्षिण अफ्रीका के जैक कैलिस ने करियर में 166 टेस्ट खेले। इनकी 280 पारियों में कैलिस ने 1488 चौके और 97 छक्के भी लगाए। कैलिस ने करियर में 13289 रन बनाए जिसमें से 44.78 प्रतिशत यानी 5952 रन केवल चौकों की मदद से बनाए। कैलिस ने टेस्ट करियर के 49.16 रन बाउंड्रीज के जरिए बनाए। कैलिस अपनी पर टेस्ट पारी में औसतन 5 लगाते थे।

कुमार संगकारा
- फोटो : getty
कुमार संगाकारा (1491)
श्रीलंका के सर्वकालिक महानतम बल्लेबाजों में से एक कुमार संगकारा ने करियर में 134 टेस्ट खेले। संगकारा ने 233 टेस्ट पारियों में 12400 रन बनाए। इस दौरान संगकारा ने 1491 चौके जड़े। उन्होंने टेस्ट रनों में से 48 प्रतिशत रन केवल चौकों की मदद से बनाए। संगकारा ने करियर में कुल 51 छक्के भी लगाए। संगकारा ने अपने टेस्ट रनों के पचास प्रतिशत से भी ज्यादा रन बाउंड्रीज की मदद से बनाए।

रिकी पॉन्टिंग
- फोटो : getty
रिकी पॉन्टिंग (1509)
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान और दुनिया के सबसे आक्रामक टेस्ट क्रिकेटरों में से एक रिकी पॉन्टिंग ने करियर में 168 टेस्ट थेले। इनकी 287 पारियों में पॉन्टिंग ने 13378 रन बनाए। इनमें से 6474 रन पॉन्टिंग ने चौकों और छक्कों की मदद से बनाए। यानी पॉन्टिंग के तकरीबन 48 प्रतिशत रन बाउंड्रीज की मदद से आए। वहीं पॉन्टिंग ने 45 प्रतिशत रन केवल चौकों से बनाए।

ब्रायन लारा
- फोटो : getty
ब्रायन लारा (1559)
दुनिया के सर्वकालिक महान क्रिकेट खिलाड़ियों में शुमार ब्रायन लारा को सबसे बेहतरीन टेस्ट क्रिकेटर माना जाता है। उनके जखीरे में ऐसे-ऐसे शॉट्स थे जिनका उपयोग कर वह किसी भी गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा सकते थे। लारा ने करियर में 131 टेस्ट मैच खेले जिनकी 232 पारियों में उन्होंने 11953 रन बनाए। लारा ने इतने टेस्ट रन बनाने के लिए 1559 चौके और 88 छक्के जड़े। लारा ने अपने कुल रनों में से 56.58 प्रतिशत रन बाउंड्रीज की मदद से बनाए। इस मामले में वह दुनिया में सबसे आगे हैं। जबकि वह चौकों से रन बनाने के मामले में भी दुनिया में सबसे आगे हैं उन्होंने 52.17 प्रतिशत टेस्ट रन केवल चौकों से बनाए।