{"_id":"687c7feba1ea3f2284096280","slug":"what-is-wcl-league-featuring-india-vs-pakistan-match-yuvraj-to-de-villiers-as-captains-2025-07-20","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"WCL 2025: क्या है WCL लीग जिसमें होना था भारत-पाकिस्तान मुकाबला, युवराज से लेकर डिविलियर्स तक कर रहे कप्तानी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
WCL 2025: क्या है WCL लीग जिसमें होना था भारत-पाकिस्तान मुकाबला, युवराज से लेकर डिविलियर्स तक कर रहे कप्तानी
Sun, 20 Jul 2025 11:04 AM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, बर्मिंघम
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Sun, 20 Jul 2025 11:04 AM IST
सार
डब्ल्यूसीएल लीग में सुरेश रैना, शिखर धवन, हरभजन सिंह और युसूफ पठान जैसे दिग्गज भारतीयों के अलावा ब्रेट ली, एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल और शाहीद अफरीदी जैसे दुनिया भर के कई पूर्व खिलाड़ी अपने-अपने टीमों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
विज्ञापन
युवराज सिंह और ब्रेट ली
- फोटो : ANI
वर्ल्ड चैंपियनशिप ऑफ लीजेंड्स यानी (डब्ल्यूसीएल) को लेकर काफी चर्चा हो रही है। दरअसल, दिग्गज क्रिकेटरों के बीच होने वाली इस लीग में रविवार को भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला होना था। लेकिन सोशल मीडिया पर फैंस के रोष और भारतीय खिलाड़ियों द्वारा बहिष्कार के बाद आयोजकों ने अंतिम समय में मैच को रद्द करने का फैसला किया। इस लीग में सुरेश रैना, शिखर धवन, हरभजन सिंह और युसूफ पठान जैसे दिग्गज भारतीयों के अलावा ब्रेट ली, एबी डिविलियर्स, क्रिस गेल और शाहीद अफरीदी जैसे दुनिया भर के कई पूर्व खिलाड़ी अपने-अपने टीमों का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।
भारत बनाम पाकिस्तान
- फोटो : Instagram/ANI
बर्मिंघम में होना था भारत-पाकिस्तान मैच
युवराज सिंह की अगुआई वाली भारतीय टीम और पाकिस्तान के बीच डब्ल्यूसीएल का यह मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाना था। यह मैच भारतीय समयानुसार रात नौ बजे शुरू होना था, लेकिन अंतिम समय में इसे रद्द करने का फैसला किया गया। दरअसल, पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी ठिकानों पर सैन्य कार्रवाई की थी जिसके बाद भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया था। इस मैच को लेकर जहां सोशल मीडिया पर फैंस अपना रोष जता रहे थे, वहीं शिखर धवन और हरभजन सिंह जैसे खिलाड़ियों ने मैच रद्द होने से पहले ही इस मुकाबले में नहीं खेलने का फैसला लिया था।
डब्ल्यूसीएल में हिस्सा ले रहीं छह टीमें
डब्ल्यूसीएल का यह दूसरा सीजन है जिसकी शुरुआत 18 जुलाई को हुई थी और इसका फाइनल मुकाबला दो अगस्त को खेला जाएगा। इंडिया चैंपियंस की कप्तानी युवराज सिंह कर रहे हैं और टीम में हरभजन सिंह, इरफान पठान, सुरेश रैना, रॉबिन उथप्पा और वरुण आरोन जैसे दिग्गज खिलाड़ी शामिल हैं। इस लीग में छह टीमें हिस्सा ले रही हैं जिनमें इंडिया चैंपियंस के अलावा ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस, इंग्लैंड चैंपियंस, पाकिस्तान चैंपियंस, दक्षिण अफ्रीका चैंपियंस और वेस्टइंडीज चैंपियंस की टीम शामिल हैं।

युवराज सिंह
- फोटो : ANI
सभी टीमों के कप्तान
युवराज सिंह जहां भारतीय टीम की कमान संभाल रहे हैं और उनकी अगुआई में टीम खिताब का बचाव करने उतरी है। युवराज के अलावा अन्य दिग्गज अपनी-अपनी टीम की कमान संभाल रहे हैं। इस लीग में ग्रुप चरण के कुल 15 मैच खेले जाएंगे जिसके बाद 31 जुलाई को बर्मिंघम में दो सेमीफाइनल और दो अगस्त को इसी मैदान पर खिताबी मुकाबला खेला जाएगा।

ऑस्ट्रेलिया के पूर्व क्रिकेटर ब्रेट ली
- फोटो : Instagram
ब्रेट ली संभाल रहे ऑस्ट्रेलिया की कमान
ऑस्ट्रेलिया के पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली इस टूर्नामेंट में ऑस्ट्रेलिया चैंपियंस की कमान संभाल रहे हैं। टीम में उनके अलावा शॉन मार्श, क्रिस लिन, डेनियल क्रिस्टियन और नाथन कोल्टर नाइल जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं।

इयोन मोर्गन
- फोटो : PTI
मोर्गन की अगुआई में उतरी इंग्लैंड
इंग्लैंड चैंपियंस की टीम इयोन मोर्गन की अगुआई में खेलने उतरी है। मोर्गन लंबे समय तक इंग्लैंड की राष्ट्रीय टीम का हिस्सा रहे हैं और उनके पास कप्तानी का काफी अनुभव है। इंग्लैंड की इस टीम में एलिस्टियर कुक, मोईन अली, रवि बोपारा और लियाम प्लंकेट जैसे खिलाड़ी भी शामिल हैं। इंग्लैंड का इस लीग में दूसरा मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से था दो बारिश के कारण बेनतीजा रहा था।