इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाज एलिस्टर कुक टीम इंडिया के खिलाफ पांचवें टेस्ट में अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का आखिरी व अंतिम मैच खेल रहे हैं। इसके बाद वह क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से संन्यास ले लेंगे। ऐसे में मेजबान इंग्लैंड जरूर इस मैच को जीतकर कुक की बिदाई शानदार तरीके से करना चाहेगी। मगर इससे पहले टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली व सभी खिलाड़ियों ने कुक के लिए एक शानदार मिसाल पेश की।
Video: हारकर भी दिल जीत ले गई टीम इंडिया, कुक को दी क्रिकेट इतिहास की ऐतिहासिक विदाई
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, इस मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। एलिस्टर कुक और कीटोन जेनिंग्स की जोड़ी जब मैदान पर बल्लेबाजी करने उतरे तो टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली समेत सभी खिलाड़ियों ने तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कुक का मैदान पर स्वागत किया। वहीं, कोहली ने कुक से हाथ मिलाते हुए करियर के अंतिम मैच की बधाई दी।
What a reception! 👨🍳https://t.co/IroJonUcBW#ThankYouChef #EngvInd pic.twitter.com/DqsOjr5sQ2
क्रिकेट को अलविदा कहने से पहले कुक ने ओवल के मैदान पर उतरते ही आज एक और बड़ा कीर्तिमान अपने नाम कर लिया है। दरअसल, इस ग्राउंड पर उन्होंने अपने 1000 रन पूरे कर लिए हैं। कुक ने महज 13 टेस्ट मैचों में 1000 रन पूरे किए हैं।
साल 2006 में टीम इंडिया के खिलाफ नागपुर में अपना डेब्यू टेस्ट मैच खेलने वाले कुक ने 12 साल के क्रिकेट करियर में कई बड़े कीर्तमान अपने नाम किए हैं। कुक ने टीम इंडिया के खिलाफ ही अपने इंटरनेशनल क्रिकेट करियर का आगाज किया था और 12 साल बाद टीम इंडिया के खिलाफ ही अपने करियर का अंतिम मैच खेल रहे हैं।
बता दें कि इंग्लैंड के लिए एलिस्टर कुक ने 161 टेस्ट, 92 वन-डे और 4 टी-20 मैच खेले हैं। टेस्ट में उनके नाम 12291, वन-डे में 3204 रन दर्ज हैं।