{"_id":"5fd70e528ebc3e3eac38f743","slug":"we-are-in-far-better-place-than-what-we-were-in-2018-says-nathan-lyon","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"2018 में भारत ने 2-1 से हराया था, दो साल बाद भी बदले की आग में जल रहा यह ऑस्ट्रेलियाई","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
2018 में भारत ने 2-1 से हराया था, दो साल बाद भी बदले की आग में जल रहा यह ऑस्ट्रेलियाई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: अंशुल तलमले
Updated Mon, 14 Dec 2020 12:33 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
ऑस्ट्रेलियाई टीम भले ही खिलाड़ियों की चोटों से जूझ रही हो, लेकिन सीनियर ऑफ स्पिनर नाथन लियोन का मानना है कि मौजूदा टीम काफी मजबूत है और 2018 से बेहतर स्थिति में है जब भारत ने उसे 2-1 से हराया था। भारत के खिलाफ आगामी टेस्ट श्रृंखला खेलने जा रहे लियोन ने वर्चुअल प्रेस कांफ्रेंस में कहा, 'हमें पता है कि भारत के खिलाफ पिछली श्रृंखला में क्या हुआ था और वे कितना अच्छा खेले थे। हमने इस पर बात की है और रणनीति बनाई है।
2 of 5
- फोटो : File
लियोन ने कहा, 'मैं अपनी रणनीति नहीं बता सकता लेकिन टीम का मनोबल ऊंचा है और हम दो साल पहले से बेहतर स्थिति में हैं। यह काफी रोमांचक और मजबूत ऑस्ट्रेलियाई टीम है। हमने अपना होमवर्क किया है और हम अच्छे प्रदर्शन को तैयार हैं। खिलाड़ियों का चोट के कारण बाहर होना निराशाजनक है क्योंकि हमें पता है कि डेविड वार्नर कितना शानदार खिलाड़ी है।'
3 of 5
नाथन लियोन
- फोटो : ट्विटर
न्यू साउथ वेल्स के 33 वर्षीय लियोन ने कहा, 'वह पूरी तैयारी में है। वह बेहतरीन खिलाड़ी ही नहीं है बल्कि दूसरों को भी अच्छे प्रदर्शन के लिए प्रेरित करता है, उसके पास अपार अनुभव है इसलिए अभ्यास नहीं मिल पाने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
भारत के खिलाफ सात बार पारी में पांच या अधिक विकेट ले चुके लियोन ने खुशी जताई कि उनके करीबी दोस्त मिशेल स्टार्क टीम में है और पूरी तरह से तैयार हैं, 'हमारे पास दुनिया का सर्वश्रेष्ठ गेंदबाजी आक्रमण है, हमें यह सुनिश्चित करना होगा कि हम अपना काम बखूबी करें। मेरे लिए यह मेरी कामयाबी नहीं बल्कि टीम में मेरी भूमिका और 20 विकेट लेने में मदद करने को लेकर है।'
विज्ञापन
5 of 5
- फोटो : PTI
लियोन 400 टेस्ट विकेट से दस विकेट दूर हैं और इस मुकाम पर पहुंचने वाले शेन वार्न के बाद दूसरे ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर होंगे। उन्होंने कहा, 'मैंने जहां से शुरू किया था और जहां तक पहुंचा हूं, यह काफी रोचक है। उम्मीद है कि 400 विकेट तक पहुंच सकूंगा। भारत जैसी टीम के खिलाफ गेंदबाजी में मजा आता है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।