फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वसीम अकरम ने इस पर फोड़ा पाकिस्तान की शर्मनाक हार का ठीकरा, बोले- ऐसा करना पड़ गया भारी

Mon, 24 Sep 2018 11:56 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 24 Sep 2018 11:56 PM IST
विज्ञापन
Wasim Akram syas The manner in which Pakistan lost is unacceptable
Wasim Akram

पाकिस्तान के पूर्व दिग्गज गेंदबाज वसीम अकरम ने कहा है कि, वो एशिया कप सुपर-4 के तीसरे मुकाबले में रविवार को टीम इंडिया के हाथों पाकिस्तान को मिली करारी हार का जिम्मेदार पाक के इस खिलाड़ी को मानते हैं। आइए जानते हैं वसीम अकरम ने किन पर फोड़ा पाकिस्तान की शर्मनाक हार का ठीकराः






 

Wasim Akram syas The manner in which Pakistan lost is unacceptable
Wasim Akram

दरअसल, वसीम अकरम ने इंडिया टूडे से बातचीत में कहा कि, 'पाकिस्तान के कप्तान सरफराज अहमद को टीम इंडिया के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लेना चाहिए था। यह पाकिस्तान द्वारा सबसे खराब प्रदर्शन था। कप्तान को पिच की स्थिति से वाकिफ होना चाहिए था और पहले गेंदबाजी करना चाहिए था।'

 

Wasim Akram syas The manner in which Pakistan lost is unacceptable
वसीम अकरम - फोटो : file photo

52 वर्षीय अकरम ने आगे कहा कि टीम इंडिया की इस शानदार जीत को नहीं भुलाया जा सकता, जबकि उसके स्टार खिलाड़ी विराट कोहली टीम से बाहर हैं। पाकिस्तान की इस शर्मनाक हार से वाकई हम थोड़ा चिंतित हैं। मैं समझता हूं कि खेल में हार और जीत लगा रहता है, लेकिन इस तरह की हार का अंदाजा नहीं था। मुकाबले में टीम इंडिया वन मैन आर्मी की तरह नजर आ रही थी। एशिया कप में भारतीय टीम ने बिना नियमित कप्तान और स्टार प्लेयर विराट कोहली के बिना बेहतरीन प्रदर्शन किया है।

 

विज्ञापन
विज्ञापन
Wasim Akram syas The manner in which Pakistan lost is unacceptable
ROHIT DHAWAN

गौरतलब है कि टीम इंडिया ने शिखर धवन (114) और कप्तान रोहित शर्मा (111*) की शानदार शतकीय पारी की बदौलत एशिया कप सुपर-4 के तीसरे मुकाबले में पाकिस्तान को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी पाकिस्तान ने निर्धारित 50 ओवरों में 7 विकेट के नुकसान पर 237 रन बनाए। जवाब में टीम इंडिया ने 63 गेंदें शेष रहते ही 1 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।

 

विज्ञापन
Wasim Akram syas The manner in which Pakistan lost is unacceptable
वसीम अकरम

बता दें कि वसीम अकरम ने पाकिस्तान के लिए 356 वन-डे और 104 टेस्ट मैच खेले हैं। उनके नाम टेस्ट में 414 और वन-डे में 502 विकेट दर्ज हैं।

 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed