{"_id":"5a3fc5d14f1c1b09788b4a03","slug":"washington-sundar-becomes-the-youngest-t20-player-for-team-india","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वॉशिंगटन सुंदर ने टी20 इंटरनेशल में डेब्यू करते ही बनाया रिकॉर्ड, नहीं है कोई आस-पास","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वॉशिंगटन सुंदर ने टी20 इंटरनेशल में डेब्यू करते ही बनाया रिकॉर्ड, नहीं है कोई आस-पास
Presented By: विकास कुमार
Updated Mon, 25 Dec 2017 09:25 AM IST
विज्ञापन
वॉशिंगटन सुंदर
- फोटो : Cricbuzz
श्रीलंका और टीम इंडिया के बीच मुंबई के वानखेड़े में खेले जा रहे तीसरे टी20 मुकाबले में रोहित शर्मा ने दो बदलवा किए। टीम में मोहम्मद सिराज और वॉशिंगटन सुंदर को युजवेंद्र चहल और जसप्रीत बुमराह की जगह शामिल किया गया। वॉशिंगटन सुंदर ने इस मैच में अपना टी20 डेब्यू किया। इसी के साथ उनके नाम एक कीर्तिमान जुड़ा गया। सुंदर टीम इंडिया की ओर से टी20 में डेब्यू करने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बन गए हैं। सुंदर ने टीम इंडिया के लिए 18 साल और 80 दिन की उम्र में डेब्यू किया।
rishabh pant
- फोटो : File
वॉशिंगटन सुंदर से पहले टी20 में टीम इंडिया में जगह पाने वाला सबसे युवा है दिल्ली के विकेटकीपर रिषभ पंत। पंत ने 19 साल 120 दिन की उम्र में 1 फरवरी 2017 को इंग्लैंड के खिलाफ एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में डेब्यू किया था। पंत ने इस मैच में 3 बॉल पर एक चौके की मदद से 5 रन बनाकर नॉट आउट लौटे थे।
ishant sharma
- फोटो : File
टीम इंडिया के लिए टी20 में डेब्यू करने वाले तीसरे सबसे युवा खिलाड़ी हैं इशांत शर्मा। इशांत ने 19 साल 152 दिन की उम्र में टीम में जगह पा ली थी। इशांत ने अपना डेब्यू ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 1 फरवरी 2008 को मेलबर्न में किया था। इशांत को इस मैच में कोई विकेट नहीं मिला था। इशांत ने इस मैच में 1.2 ओवर डाले थे और 8 रन दिए थे। ऑस्ट्रेलिया ने इस मैच को 9 विकेट से जीत लिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
सुरेश रैना
- फोटो : getty
चौथा सबसे युवा प्लेयर टीम इंडिया के लिए टी20 में डेब्यू करने वाले हैं सुरेश रैना। रैना ने 20 साल 4 दिन की उम्र में 1 दिसंबर 2006 को साउथ अफ्रीका के खिलाफ वानखेड़े स्टेडिमय में किया था। इस मैच में रैना ने 4 गेंदों पर 3 रन बनाए थे और नाबाद रहे थे।
विज्ञापन
रविंद्र जडेजा
- फोटो : File
पांचवें सबसे युवा खिलाड़ी हैं रवींद्र जडेजा। जडेजा ने टीम इंडिया के लिए 20 साल 66 दिन की उम्र में डेब्यू किया था। जडेजा ने 10 फरवरी 2009 को श्रीलंका के खिलाफ आर. प्रेमादास स्टेडियम में किया था। जडेजा ने इस मैच में 4 ओवर में बिना विकेट लिए 29 रन दिए थे और बल्ले से 7 बॉल पर 5 रन बनाकर आउट हो गए थे।