फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

लड़कियों की वजह से अपने घुटने कमजोर कर बैठे रसेल, अब हो रहा पछतावा

Sat, 15 Feb 2020 07:30 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 15 Feb 2020 07:30 AM IST
विज्ञापन
Wanted to look sexy for girls KKR star Andre Russell reveals why he ignored knee injury
आंद्रे रसेल - फोटो : सोशल मीडिया

वेस्टइंडीज के स्टार धाकड़ बल्लेबाज आंद्रे रसेल अपनी बल्लेबाजी से दुनिया भर में मशहूर हैं। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में वह कोलकाता नाइटराइडर्स के लिए खेलते हैं। आईपीएल के पिछले सत्र में रसेल ने अपनी विस्फोटक पारी से धूम मचा दी थी। अब रसेल ने अपनी फिटनेस को लेकर बड़ा खुलासा किया है।

Wanted to look sexy for girls KKR star Andre Russell reveals why he ignored knee injury
आंद्रे रसेल - फोटो : सोशल मीडिया

उन्होंने बताया कि कैसे उन्होंने लड़कियों के लिए सेक्सी दिखने के चक्कर में अपने घुटनों की अनदेखी की थी। उन्होंने कहा कि इसलिए मैं अब युवा क्रिकेटरों को अपनी फिटनेस के प्रति गंभीर रहने की सलाह देता हूं। गल्फ न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार रसेल ने कहा कि जो लोग दूसरा आंद्रे रसेल बनना चाहते हैं, उन्हें वो कभी नहीं करना चाहिए जो मैंने किया।

Wanted to look sexy for girls KKR star Andre Russell reveals why he ignored knee injury
आंद्रे रसेल - फोटो : फाइल फोटो

आंद्रे ने कहा कि कोई मुझे यह बताने वाला नहीं था कि तुम्हें एक्सरसाइज करते हुए अपने घुटनों को मजबूत बनाने की जरूरत है। ऐसा होता तो आज मैं घुटनों के दर्द से परेशान नहीं होता और ना ही सर्जरी होती। रसेल ने कहा कि मगर जब हम 23 साल के होते हैं तो निडर होते हैं। उस उम्र में मैं दर्द को नजरअंदाज कर देता था और पेनकिलर या दौड़कर ठीक होने की कोशिश करता था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Wanted to look sexy for girls KKR star Andre Russell reveals why he ignored knee injury
आंद्रे रसेल - फोटो : सोशल मीडिया

रसेल ने कहा कि लेकिन मैं जब 30 साल के करीब पहुंचना शुरू हुआ तो मुझे दर्द का इस तरह अहसास होना शुरू हुआ।  इसलिए मैं युवाओं को बताना चाहता हूं कि आपको सिर्फ अपने ऊपरी शरीर पर ध्यान नहीं देना चाहिए। मैं भी जिम जाता था और अपने ऐब्स और कंधों पर अधिक ध्यान देता था। मैं लड़कियों के लिए सेक्सी लगना चाहता था। 

विज्ञापन
Wanted to look sexy for girls KKR star Andre Russell reveals why he ignored knee injury
आंद्रे रसेल - फोटो : social Media

आंद्रे रसेल ने आईपीएल 2019 में 14 मैचों में 56.66 के औसत से 510 रन बनाए थे। इसमें भी उनका स्ट्राइक रेट 204.81 का रहा था। रसेल ने आईपीएल में 64 मैच खेले हैं और इनमें 33.33 की औसत और 186.41 के स्ट्राइक रेट से 1400 रन बनाए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed