{"_id":"6afc0fa4f0a0322d910e5179","slug":"r-ashwin-has-questioned-pat-cummins-response-to-usman-khawaja-s-sandpapergate-revelations-2026-11-17","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"सैंडपेपरगेट विवाद में कूदे अश्विन: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान कमिंस को घेरा, किस कारण की आलोचना; ख्वाजा पर क्या बोले?","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
सैंडपेपरगेट विवाद में कूदे अश्विन: ऑस्ट्रेलियाई कप्तान कमिंस को घेरा, किस कारण की आलोचना; ख्वाजा पर क्या बोले?
Tue, 17 Nov 2026 01:56 PM IST
शोभित चतुर्वेदी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: शोभित चतुर्वेदी
Updated Tue, 17 Nov 2026 01:56 PM IST
सार
पूर्व भारतीय स्पिनर आर अश्विन ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की आलोचना करते हुए कहा कि उन्होंने सैंडपेपरगेट विवाद पर उस्मान ख्वाजा के खुलासों का जवाब देने के बजाय उनके चरित्र पर सवाल उठाए। अश्विन ने ख्वाजा को ईमानदार और नैतिक मूल्यों वाला व्यक्ति बताया। उन्होंने कहा कि कमिंस की व्यक्तिगत टिप्पणी उनके लिए बेहद चौंकाने वाली थी।
विज्ञापन
अश्विन और ख्वाजा
- फोटो : ANI
विस्तार
पूर्व भारतीय ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस की आलोचना की है। अश्विन ने कहा है कि कमिंस ने 2018 के सैंडपेपरगेट विवाद को लेकर उस्मान ख्वाजा के खुलासों का जवाब देते समय उनके बयान पर सवाल उठाने के बजाय उनके चरित्र पर ही निशाना साधा। अश्विन ने कमिंस के इस रवैये को हैरान करने वाला बताया।
विज्ञापन
Trending Videos
कमिंस की प्रतिक्रिया अश्विन को नहीं आई पसंद
अश्विन ने जियोहॉटस्टार के शो 'सैंडपेपरगेट: द अनसेटल्ड डिबेट' में बातचीत के दौरान कहा कि ख्वाजा ने अपनी हाल ही में रिलीज हुई आत्मकथा 'सब्र' में 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के दौरान हुए बॉल टैंपरिंग विवाद को लेकर कई खुलासे किए हैं। इन खुलासों पर कमिंस की प्रतिक्रिया उन्हें पसंद नहीं आई। अश्विन ने कहा, पैट कमिंस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो हुआ, उसमें उन्होंने उस्मान ख्वाजा की कहानी या उनके बयान को गलत साबित नहीं किया, बल्कि खुद उस व्यक्ति को ही बदनाम करने की कोशिश की। मेरे लिए यही सबसे बड़ी समस्या है। जब आप किसी की जानकारी को गलत साबित नहीं कर पाते, तो आप उस व्यक्ति को ही निशाना बनाने लगते हैं।

अश्विन ने ख्वाजा के साथ खेलने का अनुभव साझा किया
अश्विन ने ख्वाजा के साथ क्रिकेट खेलने का अनुभव साझा करते हुए उनके व्यक्तित्व और ईमानदारी की भी तारीफ की। उन्होंने कहा कि ख्वाजा बेहद ईमानदार और स्पष्टवादी इंसान हैं। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि कमिंस इस तरह व्यक्तिगत टिप्पणी करेंगे। उन्होंने कहा, मैं उस्मान ख्वाजा को जानता हूं। मैंने उनके साथ काफी क्रिकेट खेला है। व्यक्तिगत तौर पर भी मैं उन्हें एक उच्च नैतिक मूल्यों वाला, ईमानदार और अपनी बात स्पष्ट रूप से रखने वाला इंसान मानता हूं। मुझे वास्तव में उम्मीद थी कि पैट कमिंस उस मामले में ख्वाजा के चरित्र पर सवाल नहीं उठाएंगे।

ख्वाजा और कमिंस
- फोटो : ANI
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, ख्वाजा ने अपनी आत्मकथा में दावा किया है कि 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे पर बॉल टैंपरिंग की जानकारी ऑस्ट्रेलियाई टीम के अंदर सीमित लोगों तक नहीं थी, जितना बाद में जांच के दौरान सामने आया था। उन्होंने यह भी बताया कि जब कैमरन बेनक्रॉफ्ट को सैंडपेपर के इस्तेमाल को लेकर सावधान रहने की बात कही गई थी, तब वह उनके बगल में बैठे थे। ख्वाजा के इन खुलासों पर पैट कमिंस ने पिछले सप्ताह सिडनी में प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कड़ी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने गेंदबाजी समूह को इस साजिश की जानकारी होने के आरोपों को पूरी तरह खारिज कर दिया था। कमिंस ने कहा था, जब वह कहते हैं कि हम सभी को पता था, अगर उनका मतलब यह है कि हमें पता था कि सैंडपेपर मैदान पर ले जाया जा रहा है, तो वह 100 प्रतिशत गलत हैं।
कमिंस ने ख्वाजा के उस दावे को भी खारिज किया था, जिसमें उन्होंने गेंदबाजों को बॉल टैंपरिंग की योजना बनाने वालों में शामिल बताया था। कमिंस ने इसे पूरी तरह बकवास करार दिया था। उन्होंने यह सवाल भी उठाया था कि अगर ख्वाजा को इस घटना की जानकारी थी और उन्होंने बेनक्रॉफ्ट को सावधान किए जाने की बात सुनी थी, तो उन्होंने उसी समय हस्तक्षेप क्यों नहीं किया।

2021 में गेंदबाजों ने जारी किया था संयुक्त बयान
अश्विन ने इस पूरे विवाद में 2021 में ऑस्ट्रेलिया के तेज गेंदबाजों की ओर से जारी किए गए संयुक्त बयान का भी जिक्र किया। उस समय कैमरन बेनक्रॉफ्ट के एक बयान के बाद गेंदबाजों की जानकारी और भूमिका पर फिर सवाल उठे थे। इसके बाद पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोश हेजलवुड और नाथन लायन सहित गेंदबाजी समूह ने किसी भी तरह की संलिप्तता से इनकार किया था।
अश्विन का मानना है कि अब ख्वाजा के खुलासों के बाद उस पुराने बयान पर दोबारा चर्चा करना उन खिलाड़ियों के लिए मुश्किल हो सकता है। उन्होंने यह भी कहा कि 2018 के दक्षिण अफ्रीका दौरे के समय कमिंस काफी युवा थे और ऑस्ट्रेलियाई टीम के नेतृत्व समूह का हिस्सा नहीं थे। अश्विन ने कहा, मुझे सच में लगा था कि इस बातचीत का रुख कुछ ऐसा होगा कि मैं उस समय पूरी तरह नहीं जानता था कि क्या हो रहा है और मैं नेतृत्व समूह का हिस्सा भी नहीं था। मेरे लिए यह बहुत हैरान करने वाली बात थी कि पैट कमिंस को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके उस्मान ख्वाजा के व्यक्तित्व और चरित्र पर सवाल उठाने पड़े।