फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

...तो इस वजह से विराट के बड़े फैन हैं वीवीएस लक्ष्मण

Mon, 27 Nov 2017 11:12 AM IST
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा
amarujala.com, Presented by: मुकेश झा Updated Mon, 27 Nov 2017 11:12 AM IST
विज्ञापन
VVS Laxman reveals why he is a big of  captain Virat Kohli
विराट कोहली

टीम इंडिया के पूर्व स्टाइलिश बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण ने टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की जमकर तारीफ की है। उन्होंने विराट के एप्रोच और उनके सेल्फनेस एटीट्यूड की सराहना की है। लक्ष्मण का मानना है कि कोहली अपनी  जिम्मदारी को बखूबी निभाते हैं और उसके साथ खूब एन्जॉय भी करते हैं। इसलिए वो सबसे स्पेशल खिलाड़ी माने जाते हैं।


 

VVS Laxman reveals why he is a big of  captain Virat Kohli
विराट कोहली

गौरतलब है कि नागपुर टेस्ट के तीसरे दिन टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने शानदार पारी खेली। कोहली ने 267 गेंदों पर 17 चौको और 2 छक्कों की मदद से 213 रन शानदार पारी खेली। इसके साथ ही उन्होंने टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सुनील गावस्कर और ऑस्ट्रेलियाई पूर्व कप्तान रिकी पोंटिंग के रिकॉर्ड को भी तोड़ दिया। 

VVS Laxman reveals why he is a big of  captain Virat Kohli
वीवीएस लक्ष्मण - फोटो : getty

वीवीएस लक्ष्मण ने लंच के बाद स्टार स्पोर्ट्स से बातचीत में कहा,' एक कप्तान के तौर पर आप वास्तव में निजी रिकॉर्ड के बारे में नहीं सोचते हैं, जो आप करते हैं। हां, यह है कि आपकी बल्लेबाजी टीम इंडिया के लिए किस तरह योगदान कर सकती है। आपकी बल्लेबाजी टीम इंडिया के लिए मैचों को कैसे जीता सकती है, और यही वजह है कि विराट का खेल के सभी प्रारूपों में 50 से अधिक औसतन एवरेज है। कप्तान बनने के बाद उनकी औसत में सुधार हुआ है। वह इस ज़िम्मेदारी का आनंद उठाते हैं और वही उनके बारे में स्पेशल है।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
VVS Laxman reveals why he is a big of  captain Virat Kohli
विराट कोहली - फोटो : BCCI

कोहली टीम इंडिया के बतौर कप्तान 12वां टेस्ट शतक लगाया। साल 2017 में ये विराट कोहली का 10वां टेस्ट शतक रहा और इस शतक के साथ ही उन्होंने एक साल में बतौर कप्तान दुनिया में सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन
VVS Laxman reveals why he is a big of  captain Virat Kohli
विराट कोहली - फोटो : BCCI

बता दें कि फिलहाल श्रीलंका ने अपनी दूसरी पारी में स्टंप्स तक 9 ओवर में एक विकेट खोकर 21 रन बना लिए हैं। दिमुथ करुनारत्ने 11 और लहिरू थिरिमाने 9 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं। श्रीलंकाई टीम अभी टीम इंडिया के स्कोर से 384 रन पीछे हैं और उसके 9 विकेट शेष हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed