{"_id":"5e6cb29e8ebc3ea4bf18562f","slug":"vvs-laxman-rahul-dravid-greatest-comeback-at-eden-gardens-against-australia-2001","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"क्रिकेट इतिहास का वो सुनहरा दिन, जब ऑस्ट्रेलिया पर भारी पड़ी थी लक्ष्मण-द्रविड़ की मैराथन पारी","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
क्रिकेट इतिहास का वो सुनहरा दिन, जब ऑस्ट्रेलिया पर भारी पड़ी थी लक्ष्मण-द्रविड़ की मैराथन पारी
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Published by: Rohit Ojha
Updated Sat, 14 Mar 2020 04:02 PM IST
विज्ञापन
1 of 5
लक्ष्मण-द्रविड़
- फोटो : social Media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
आज से करीब 19 साल पहले 11 मार्च से 15 मार्च के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन मैदान पर एक टेस्ट मैच खेला गया। मुकाबला हुआ विश्व चैंपियन ऑस्ट्रेलिया और भारत के बीच। इस मैच में भारत के दो बल्लेबाजों ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को नाको चने चबवा दिए। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कोलकाता टेस्ट में वीवीएस लक्ष्मण और राहुल द्रविड़ की ऐतिहासिक पारी ने दुनिया को हैरान कर दिया था। इस टेस्ट मैच में द्रविड़-लक्ष्मण की पारी के दम पर भारतीय टीम ने फॉलोऑन खेलते हुए ऑस्ट्रेलियाई टीम को हरा दिया था। 14 मार्च को ही वो अद्भुत पारी ईडन गार्डन के मैदान पर खेली गई थी।
2 of 5
लक्ष्मन और द्रविड़
कोलकाता टेस्ट में टीम इंडिया की शानदार जीत ने ने ऑस्ट्रेलिया के लगातार 16 मैचों से चले आ रहे विजयी रथ पर ब्रेक लगा दिया था। टीम इंडिया की 'द वॉल' के नाम से लोकप्रिय पूर्व बल्लेबाज राहुल द्रविड़ और स्टाइलिश टेस्ट बल्लेबाज 'वेरी-वेरी स्पेशल' वीवीएस लक्ष्मण ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 376 रनों की रिकॉर्ड साझेदारी की थी, जिसे क्रिकेट के इतिहास में कभी भुलाया नहीं जा सकता।
3 of 5
लक्ष्मन और द्रविड़
यह मैच वैसे शुरुआती दिनों में उतना आसान नहीं लगा। पहली पारी में टीम इंडिया विपक्षी ऑस्ट्रेलिया के 445 रनों के जवाब में 171 रनों पर ऑलआउट हो गई थी। मगर दूसरी पारी में वीवीएस लक्ष्मण ने 281 रनों की अद्भुत पारी खेली। उनके साथ राहुल द्रविड़ ने भी शतक ठोका और 180 रन बनाए। दोनों ने पांचवें विकेट के लिए 376 रन की साझेदारी की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
वीवीएस लक्ष्मण
ऑस्ट्रेलिया के 274 रन से पीछे चल रही टीम इंडिया हार के कगार पर खड़ी थी, लेकिन फॉलोऑन में राहुल द्रविड़ और वीवीएस लक्ष्मण ने जो किया वह क्रिकेट के इतिहास के सुनहरे पन्नों में दर्ज हो गया। टीम इंडिया के 232 रन पर चार विकेट गिर गए थे और क्रीज पर लक्ष्मण व द्रविड़ थे। दोनों बल्लेबाजों ने टीम इंडिया को अच्छी खासी 384 रनों की बढ़त दिला दी।
विज्ञापन
5 of 5
वीवीएस लक्ष्मण
इस मुकाबले की दूसरी पारी में लक्ष्मण ने 281 रन जबकि द्रविड़ ने 180 रन की बेहतरीन पारी खेली। दोनों के बीच 101.4 ओवर में 376 रन की साझेदारी हुई थी। बाद में टीम इंडिया ने अंतिम दिन के 68.3 ओवरों में ऑस्ट्रेलिया को 212 रन पर समेटकर मैच 171 रन से जीत लिया था। दूसरी पारी में युवा हरभजन सिंह ने छह विकेट लिए और सचिन ने भी तीन विकेट चटकाए थे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।