{"_id":"5bda9cdfbdec2269ae77373f","slug":"vvs-laxman-innings-against-australia-in-mohali","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"बर्थ-डे: दर्द से जूझने के बावजूद अकेले क्रीज पर खड़े रहे लक्ष्मण, ऑस्ट्रेलिया के मुंह से छीन ली जीत","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
बर्थ-डे: दर्द से जूझने के बावजूद अकेले क्रीज पर खड़े रहे लक्ष्मण, ऑस्ट्रेलिया के मुंह से छीन ली जीत
Thu, 01 Nov 2018 11:57 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Thu, 01 Nov 2018 11:57 AM IST
विज्ञापन
1 of 8
वीवीएस लक्ष्मण
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज वीवीएस लक्ष्मण की जब भी बात होती है तो सबसे पहले 2001 में कोलकाता के ईडन गार्डंस में खेली उनकी करिश्माई पारी याद आती है। लक्ष्मण गुरुवार को अपने 44वां बर्थ-डे मना रहे हैं। यह बात क्रिकेट फैंस अच्छे से जानते हैं कि लक्ष्मण की पसंदीदा शिकार ऑस्ट्रेलिया रही है। लक्ष्मण ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ कई यादगार पारियां खेली हैं।
2 of 8
वीवीएस लक्ष्मण
इन्हीं में से एक मोहाली में खेली गई लक्ष्मण की वेरी वेरी स्पेशल पारी है। यह पारी इसलिए खास है क्योंकि दाएं हाथ के बल्लेबाज पीठ दर्द की समस्या से जूझ रहे थे, लेकिन विकेट गिरने के कारण वह रनर के सहारे मैदान पर डटे रहे और टीम इंडिया को जीत दिलाई।
3 of 8
वीवीएस लक्ष्मण
2010 में पुछल्ले बल्लेबाजों इशांत शर्मा और प्रज्ञान ओझा के साथ क्रीज पर डटकर खेलते हुए टीम इंडिया को एक विकेट की यादगार जीत दिलाई थी। इस टेस्ट में भारत 216 रन के लक्ष्य का पीछा कर रहा था। मगर उसके 8 विकेट महज 124 रन पर ही गिर गए थे। वीवीएस ने हार नहीं मानी और उन्होंने पहले इशांत व फिर प्रज्ञान ओझा के साथ महत्वपूर्ण साझेदारियां करके ऑस्ट्रेलिया के मुंह से जीत छीन ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 8
सचिन तेंदुलकर
अक्टूबर में ऑस्ट्रेलिया की टीम 2 टेस्ट मैच की सीरीज खेलने के लिए भारत के दौरे पर थी। पहला टेस्ट मोहाली में खेला गया जहां शेन वाटसन (126) के शतक के दम पर मेहमान टीम 428 रन बनाने में कामयाब रही। इसके बाद टीम इंडिया 405 रन बनाकर आउट हो गई। भारत की ओर से सचिन तेंदुलकर ने 98 और सुरेश रैना ने 86 रनों की पारी खेली थी। जबकि पहली पारी में लक्ष्मण सिर्फ 2 रन ही बना सके थे। दूसरी पारी में भारतीय गेंदबाजों ने गजब का खेल दिखाया और कंगारुओं की दूसरी पारी 192 रनों पर आउट हो गई।
विज्ञापन
5 of 8
जहीर खान
तेज गेंदबाज जहीर खान ने मैच में 8 विकेट झटके। जहीर के साथ अन्य गेंदबाजों ने कसी हुई गेंदबाजी की जिससे ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी 192 रनों पर सिमट गई और भारत को जीत के लिए 216 रनों का लक्ष्य मिला। लेकिन उम्मीद के उलट भारत को बेहद खराब शुरुआत मिली और 48 रन तक उसके 4 विकेट गिर गए थे। चौथे दिन का खेल खत्म होने तक गौतम गंभीर (0), राहुल द्रविड़ (13), वीरेंद्र सहवाग (17) और सुरेश रैना (0) सस्ते में पवेलियन लौट गए थे और स्कोर था 4 विकेट पर 55 रन।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।