फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   Punam Raut announces retirement from all formats of international cricket

पूनम राउत ने कहा क्रिकेट को अलविदा: भावुक संदेश में प्रशंसकों और साथियों का जताया आभार, जानिए कैसा रहा करियर

Thu, 15 Oct 2026 10:04 PM IST
मयंक त्रिपाठी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: मयंक त्रिपाठी Updated Thu, 15 Oct 2026 10:04 PM IST
सार

भारतीय महिला क्रिकेटर पूनम राउत ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान किया। 2009 में डेब्यू करने वाली पूनम ने अपने करियर में 73 वनडे, 35 टी20 और चार टेस्ट मैच खेले। उन्होंने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में चार शतक लगाए।

विज्ञापन
Punam Raut announces retirement from all formats of international cricket
पूनम राउत - फोटो : Punam Raut (Instagram)

विस्तार

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की अनुभवी बल्लेबाज पूनम राउत ने गुरुवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास का एलान कर दिया। इसके साथ ही एक दशक से अधिक लंबे उनके अंतरराष्ट्रीय करियर पर विराम लग गया। दाएं हाथ की बल्लेबाज पूनम ने साल 2009 में भारत के लिए अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में डेब्यू किया था। उन्होंने अपना आखिरी अंतरराष्ट्रीय मुकाबला जून 2021 में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे मैच के रूप में खेला था। पूनम राउत ने अपने करियर में भारतीय टीम के लिए तीनों प्रारूपों में योगदान दिया। उन्होंने वनडे में 2299 रन, टी20 अंतरराष्ट्रीय में 719 रन और चार टेस्ट मैचों में 264 रन बनाए। उनके नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कुल चार शतक दर्ज हैं, जिनमें तीन वनडे और एक टेस्ट शतक शामिल है।
विज्ञापन
Trending Videos

Punam Raut announces retirement from all formats of international cricket
पूनम राउत - फोटो : Punam Raut (Instagram)
2017 महिला विश्व कप में किया शानदार प्रदर्शन
पूनम राउत के करियर का सबसे यादगार दौर 2017 महिला वनडे विश्व कप रहा, जब भारतीय टीम ने फाइनल तक का सफर तय किया था। इस टूर्नामेंट में पूनम ने 381 रन बनाए और टीम की सफलता में अहम भूमिका निभाई। इंग्लैंड के खिलाफ लॉर्ड्स में खेले गए फाइनल मुकाबले में उन्होंने 86 रन की शानदार पारी खेली थी। हालांकि, भारतीय टीम इस रोमांचक मुकाबले में नौ रन से हार गई और विश्व चैंपियन बनने से चूक गई। इसी विश्व कप में पूनम ने आयरलैंड के खिलाफ 109 रन की शतकीय पारी भी खेली थी। इस मुकाबले में उन्होंने दीप्ति शर्मा के साथ पहले विकेट के लिए 320 रन की साझेदारी की, जो महिला वनडे क्रिकेट में एक ऐतिहासिक साझेदारियों में शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

Punam Raut announces retirement from all formats of international cricket
पूनम राउत - फोटो : PUN
टेस्ट क्रिकेट में भी छोड़ी छाप
पूनम राउत ने टेस्ट क्रिकेट में भी अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। साल 2014 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट मुकाबले में उन्होंने शतक जड़ा था। यह उनके अंतरराष्ट्रीय करियर का एकमात्र टेस्ट शतक रहा। साल 2021 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारत के ऐतिहासिक पिंक-बॉल टेस्ट में भी वह टीम का हिस्सा थीं। इस मुकाबले की पहली पारी में उन्होंने 36 रन बनाए थे। इस मैच में पूनम ने खेल भावना की मिसाल भी पेश की थी। गेंद बल्ले का किनारा लेकर निकली थी, लेकिन अंपायर ने उन्हें नॉट आउट दिया। इसके बावजूद पूनम खुद मैदान से बाहर चली गईं। उनके इस फैसले की खेल भावना के लिए काफी सराहना हुई थी।
विज्ञापन

Punam Raut announces retirement from all formats of international cricket
पूनम राउत - फोटो : Punam Raut (Instagram)
संन्यास के एलान पर भावुक हुईं पूनम
पूनम राउत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर संन्यास की घोषणा करते हुए अपने सफर को याद किया। उन्होंने मुंबई की गलियों से भारतीय टीम की जर्सी पहनने तक के सफर को अपने लिए किसी आशीर्वाद से कम नहीं बताया। उन्होंने लिखा कि उनका यह सफर त्याग, संघर्ष, यादगार जीत, कठिन सबक और जीवनभर याद रहने वाले पलों से भरा रहा। पूनम के मुताबिक, भारत का प्रतिनिधित्व करना केवल उनका सपना पूरा होना नहीं था, बल्कि यह ऐसा सम्मान था जिसे उन्होंने हमेशा गर्व के साथ निभाया। उन्होंने अपने करियर में साथ देने वाले सभी लोगों के प्रति आभार भी जताया। पूनम ने कहा कि क्रिकेट ने उन्हें सिर्फ करियर ही नहीं दिया, बल्कि जीवन का उद्देश्य, पहचान और एक परिवार भी दिया।

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Punam Raut (@punamraut_14)


Punam Raut announces retirement from all formats of international cricket
पूनम राउत - फोटो : Punam Raut (Instagram)
क्रिकेट से जुड़ी रहेंगी पूनम राउत
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने के बावजूद पूनम राउत ने खेल से अपना रिश्ता खत्म नहीं किया है। उन्होंने भविष्य में क्रिकेट को कुछ लौटाने की इच्छा जताई है। पूनम ने अपने संदेश में कहा कि भले ही खिलाड़ी के रूप में उनकी पारी अब समाप्त हो रही है, लेकिन इस खेल के प्रति उनका प्यार कभी खत्म नहीं होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed