फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   IND W vs ZIM W: India Women vs Zimbabwe Women 1st T20I squad and Live streaming details in hindi

भारत बनाम जिम्बाब्वे: मंधाना की कप्तानी में नए युग की शुरुआत करेगी भारतीय महिला टीम, जानें कब-कहां देखें मैच

Fri, 16 Oct 2026 05:54 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 16 Oct 2026 05:54 AM IST
सार

भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच शुक्रवार से तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी। स्मृति मंधाना इस सीरीज से कप्तान के तौर पर नई जिम्मेदारी संभालेंगी। जिम्बाब्वे के लिए भी यह सीरीज काफी अहम है।

विज्ञापन
IND W vs ZIM W: India Women vs Zimbabwe Women 1st T20I squad and Live streaming details in hindi
मंधाना और हरमनप्रीत - फोटो : IANS

विस्तार

भारत जब नवनियुक्त कप्तान स्मृति मंधाना के नेतृत्व में जिम्बाब्वे के खिलाफ तीन मैचों की टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज के साथ नए युग की शुरुआत करेगा तो उसकी निगाह अपने खेल को और बेहतर बनाने पर होगी। यह पहला अवसर है जब भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीम द्विपक्षीय सीरीज में एक-दूसरे का सामना करेंगी। भारतीय टीम ने हाल में एशियाई स्तर पर अपना दबदबा साबित किया, लेकिन अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट विशेषकर छोटे प्रारूप में उसे अभी काफी सुधार करने की जरूरत है।
विज्ञापन


भारत का टी20 विश्व कप में पिछले दो टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा था जिससे उसकी कमजोरी भी खुलकर सामने आ गई। टीम को अगर ऑस्ट्रेलिया जैसी टीमों को लगातार चुनौती देनी है तो उसे खेल के तीनों विभाग में सुधार करना होगा। भारत ने पिछले साल अपने घरेलू मैदान पर ऐतिहासिक वनडे विश्व कप जीता था, लेकिन अगले साल की शुरुआत में घरेलू मैदान पर पहली महिला चैंपियंस ट्रॉफी जीतना उसके लिए आसान नहीं होगा।
विज्ञापन
Trending Videos

बीच के ओवरों में संघर्ष करते दिखे हैं भारतीय बल्लेबाज 
अगर भारतीय बल्लेबाजी की बात करें तो मंधाना और शेफाली वर्मा ने टीम को अच्छी शुरुआत दी है लेकिन भारतीय बल्लेबाज बीच के ओवर में संघर्ष करते रहे हैं। भारत को अभी तीसरे नंबर के लिए एक अदद बल्लेबाज की तलाश है। इसके अलावा पूर्व कप्तान हरमनप्रीत कौर की खराब फॉर्म भी चिंता का विषय बनी हुई है। हरमनप्रीत अब टीम में विशेषज्ञ बल्लेबाज के रूप में खेलेगी जिससे उन पर अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव और भी बढ़ जाएगा। भारत को निचले क्रम में ऋचा घोष का साथ देने के लिए कुछ और पावर हिटर तैयार करने की भी जरूरत है।
विज्ञापन

IND W vs ZIM W: India Women vs Zimbabwe Women 1st T20I squad and Live streaming details in hindi
भारतीय महिला टीम - फोटो : BCCI Women
क्या है भारत के लिए चिंता का विषय
पिछले कुछ समय में भारत का क्षेत्ररक्षण भी अच्छा नहीं रहा है और टीम को इस विभाग में काफी सुधार करने की जरूरत है। अगर गेंदबाजी विभाग की बात करें तो नंदनी शर्मा का प्रदर्शन सकारात्मक पहलू रहा है। लेकिन अगर संपूर्ण तेज गेंदबाजी आक्रमण की बात करें तो उन्हें अपना प्रभाव छोड़ने के लिए अधिक बेहतर प्रदर्शन करना होगा। स्पिन गेंदबाजी भारत की ताकत रही है, जिसमें युवा श्री चरणी ने शानदार प्रदर्शन किया है। अनुभवी ऑलराउंडर दीप्ति शर्मा ने अपनी ऑफ-स्पिन गेंदबाजी से बल्लेबाजों को परेशान किया है जबकि बीच के ओवरों में विकेट लेने के लिए लेग-ब्रेक गेंदबाज प्रेमा रावत को अधिक अवसर दिए जाने चाहिए। टीम में शामिल नए चेहरों में निक्की प्रसाद और जिंतिमानी कलिता शामिल हैं।
विज्ञापन

जिम्बाब्वे के लिए अहम क्यों है सीरीज 
यह सीरीज जिम्बाब्वे के लिए महत्वपूर्ण साबित होगी। उसकी टीम ने हाल में वेस्टइंडीज को वनडे मैच में हराया था जिससे वह आत्मविश्वास से भरी हुई है। टीम की कप्तानी जोसेफिन नकोमो करेंगी। टी20 मैचों के बाद दोनों टीमें वडोदरा में तीन वनडे मैच खेलेंगी।

IND W vs ZIM W: India Women vs Zimbabwe Women 1st T20I squad and Live streaming details in hindi
स्मृति मंधाना - फोटो : BCCI Women
दोनों टीमें:

भारत: स्मृति मंधाना (कप्तान), शेफाली वर्मा, निकी प्रसाद, हरमनप्रीत कौर, अनुष्का शर्मा, ऋचा घोष, जी कमलिनी, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, श्री चरणी, नंदनी शर्मा, क्रांति गौड़, अरुंधति रेड्डी, जिंतिमानी कलिता, मिन्नू मणि।

जिम्बाब्वे: जोसेफिन नकोमो (कप्तान), बिलव्ड बिज़ा, चिपो मुगेरी-तिरिपानो, केलिस नधलोवु, मिशेल मावुंगा, न्याशा ग्वानजुरा, नोम्पिलो सिबांडा, लोरिन फिरी, चिएजा दुरुरु, मोडेस्टर मुपाचिक्वा, तेंदानेई मायकुशा।

आइए जानते हैं इस मैच से जुड़ी लाइव स्ट्रीमिंग के बारे में सभी जानकारी...

भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कब खेला जाएगा?

भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला 16 अक्तूबर को खेला जाएगा। 

भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कहां खेला जाएगा?

भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा।

भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कितने बजे शुरू होगा?

भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम 7:00 बजे शुरू होगा। टॉस इससे आधा घंटा पहले यानी शाम 6:30 बजे होगा। 

भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का पहला मुकाबला कहां देख सकेंगे?

भारत और जिम्बाब्वे की महिला टीमों के बीच टी20 सीरीज का प्रसारण अधिकार स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास है। यह मुकाबला स्टार स्पोर्ट्स के चैनलों पर देखा जा सकेगा। दर्शक इस मुकाबले से जुड़ी लाइव अपडेट्स Amarujala.com पर भी पढ़ सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed