फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

37 की उम्र में दोबारा शादी करने जा रहे ग्रीम स्मिथ, किसी एक्ट्रेस से कम नहीं गर्लफ्रेंड

Thu, 01 Nov 2018 11:40 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 01 Nov 2018 11:40 AM IST
विज्ञापन
former south africa captain graeme smith engages to his girlfriend romy lanfranchi
ग्रीम स्मिथ

दक्षिण अफ्रीका के पूर्व टेस्ट कप्तान ग्रीम स्मिथ ने दोबारा शादी करने का फैसला कर लिया है। टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफलतम कप्तानों में से एक स्मिथ ने अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडर पर इसकी घोषणा की।

former south africa captain graeme smith engages to his girlfriend romy lanfranchi
ग्रीम स्मिथ

स्मिथ ने जिनसे शादी कर रहे हैं, उनका नाम रोमी लानफ्रांची है। ट्विटर पर फोटो शेयर करते समय स्मिथ ने फैंस को शुभकामनाएं देने के लिए धन्यवाद दिया। स्मिथ ने ट्वीट किया, सभी के संदेशों के लिए शुक्रिया। मैं बता सकता हूं कि कल रात हमारी सगाई हुई।
 



 

former south africa captain graeme smith engages to his girlfriend romy lanfranchi
ग्रीम स्मिथ

37 वर्षीय स्मिथ की यह दूसरी शादी होगी। इससे पहले उन्होंने आयरिश सिंगर मोर्गन डीन के साथ अगस्त 2011 में शादी की थी। 2012 में उनके घर बेटी कैंडेस क्रिस्टीन स्मिथ का जन्म हुआ। एक साल बाद बेटे कार्टर कैमोरीन स्मिथ ने जन्म लिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
former south africa captain graeme smith engages to his girlfriend romy lanfranchi
ग्रीम स्मिथ

हालांकि, 2015 में अचानक स्मिथ और मोर्गन के रिश्ते में गिरावट आ गई। उन्होंने आपसी रजामंदी से अपने रिश्ते को खत्म करने का एलान कर दिया। इसके बाद से ही स्मिथ रोमी को डेट कर रहे थे। बता दें कि स्मिथ का रोमी के साथ रिलेशनशिप से एक बेटा भी है।

विज्ञापन
former south africa captain graeme smith engages to his girlfriend romy lanfranchi
ग्रीम स्मिथ - फोटो : File

ग्रीम स्मिथ ने दक्षिण अफ्रीका के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। उन्होंने 117 टेस्ट में 27 शतक और 38 अर्धशतकों की मदद से 9265 रन बनाए। वहीं 197 वन-डे में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने 10 शतक और 47 अर्धशतकों की मदद से 6989 रन बनाए। स्मिथ ने 33 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 5 अर्धशतकों की मदद से 982 रन बनाए। वैसे, स्मिथ ने गेंदबाजी में भी हाथ आजमाए और टेस्ट में 8 जबकि वन-डे में 18 विकेट चटकाए।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed