विराट कोहली की मुरीद पूरी दुनिया है। उनकी दिलकश बल्लेबाजी सभी क्रिकेट प्रेमियों को खासा आकर्षित करती है। कई पूर्व क्रिकेट भी कोहली के फैन हैं। इसी में एक नाम है धमाकेदार ओपनर वीरेंद्र सहवाग का, जो अपनी राय भी बड़ी बेबाकी से दुनिया के सामने रखते हैं।
धोनी को IPL कप्तानी हटाने पर बोले सहवाग, अच्छा हुआ कि धोनी कप्तान नहीं
2 of 5
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : Zimbio
सहवाग के अनुसार भारत और ऑस्ट्रेलिया की सीरीज का नतीजा 3-0 या 3-1 से भारत के पक्ष में रहेगा। इसके बाद सहवाग ने विराट कोहली को लेकर भी एक भविष्यवाणी भी कर दी। सहवाग ने कहा कि कोहली अब काफी परिवक्व हो गए हैं।
धोनी को IPL कप्तानी हटाने पर बोले सहवाग, अच्छा हुआ कि धोनी कप्तान नहीं
3 of 5
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : SportsWiki
सहवाग ने माना कि जब विराट कोहली क्रिकेट से संन्यास लेंगे, तब तक वो किसी एक फॉर्मेट में क्रिकेट से भी रिकॉर्ड तोड़ देंगे। उन्होंने कहा कि यह टीम काफी संतुलित है जिसमें कुशल पेसर, अव्वल दर्जे के स्पिनर और टॉप क्लास के बल्लेबाज है। इसलिए यह टीम नंबर वन है।
धोनी को IPL कप्तानी हटाने पर बोले सहवाग, अच्छा हुआ कि धोनी कप्तान नहीं
4 of 5
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : a
वीरेंद्र सहवाग ने माना कि विराट मौजूदा समय में क्रिकेट के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज हैं। उन्होंने कहा कि ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन के पास भी टेस्ट क्रिकेट में सर्वाधिक विकेट लेने वाला गेंदबाज बनने का मौका रहेगा लेकिन इसके लिये उन्हें अपनी फिटनेस बनाए रखनी होगी।
धोनी को IPL कप्तानी हटाने पर बोले सहवाग, अच्छा हुआ कि धोनी कप्तान नहीं
5 of 5
वीरेंद्र सहवाग
- फोटो : asa
धोनी को आईपीएल में कप्तानी से हटाने के फैसले के बारे में सहवाग ने हल्क अंदाज में कहा, “मुझे खुशी है कि वह अब कप्तान नहीं हैं क्योंकि अब मेरी टीम किंग्स इलेवन पंजाब पुणे की टीम को हरा सकती है, लेकिन वह भारत के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में से एक हैं।”