{"_id":"5a93f4924f1c1bbe218b52a7","slug":"virender-sehwag-reveals-there-is-a-fight-between-kl-rahul-and-akshdeep-nath","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"वीरेंद्र सहवाग ने कहा- किंग्स इलेवन पंजाब में दो खिलाड़ियों के बीच होगी जोरदार फाइट","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
वीरेंद्र सहवाग ने कहा- किंग्स इलेवन पंजाब में दो खिलाड़ियों के बीच होगी जोरदार फाइट
Tue, 27 Feb 2018 08:04 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
Updated Tue, 27 Feb 2018 08:04 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
वीरेंद्र सहवाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
किंग्स इलेवन पंजाब इस साल आईपीएल नीलामी में सबसे ज्यादा सक्रिय फ्रैंचाइजी में से एक रही। पंजाब ने कई बेस्ट खिलाड़ियों को इस साल अपनी टीम में जोड़ा। हाल ही में आईपीएल-11 के लिए पंजाब ने रवि अश्विन को अपना कप्तान बनाने की घोषणा की है। इसके आलवा टीम की रणनीतियों पर भी कुछ खुलासे हुए हैं।
2 of 5
वीरेंद्र सहवाग
अभी वीरेंद्र सहवाग ने खुलासा किया है कि किंग्स इलेवन पंजाब में एक स्थान के लिए दो खिलाड़ियों में जोरदार फाइट देखने को मिलेगी। किंग्स इलेवन पंजाब के मेंटर वीरेंद्र सहवाग ने साथ ही बताया कि अश्विन को कप्तान बनाना व युवी को खरीदने का फैसला उनका ही था और फ्रैंचाइजी ने इसमें उनका साथ दिया।
3 of 5
KL Rahul
सहवाग ने कहा कि केएल राहुल और अक्षदीप नाथ के बीच विकेटकीपिंग के स्थान को लेकर फाइट होगी। उन्होंने कहा, 'कई फैंस का मानना है कि हमारे पास अच्छे विकेटकीपर नहीं हैं। मेरे ख्याल से केएल राहुल और अक्षदीप नाथ विकेटकीपर्स हैं और वह पहले भी यह जिम्मेदारी निभा चुके हैं। मुझे नहीं लगता कि हमें किसी अतिरिक्त खिलाड़ी की जरुरत है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
केएल राहुल
- फोटो : BCCI
सहवाग ने स्पष्ट किया कि राहुल विकेटकीपिंग के लिए तैयार हैं और नवनियुक्त कप्तान अश्विन ने भी उनसे इस बारे में बात की है। सहवाग ने कहा, 'अश्विन ने केएल राहुल से विकेटकीपिंग के बारे में बात की है और वह इसे निभाने के लिए तैयार हो गए हैं। मगर किसी कारण अगर राहुल विकेटकीपिंग नहीं कर पाते हैं तो फिर अक्षदीप नाथ भी हैं।'
विज्ञापन
5 of 5
वीरेन्द्र सहवाग
- फोटो : File
बकौल सहवाग, 'अक्षदीप उत्तर प्रदेश के लिए रणजी ट्रॉफी खेलते हैं और वह अनुभवी विकेटकीपर हैं। हमारे पास कोई मशहूर नाम वाला विकेटकीपर मौजूद नहीं है, लेकिन हमारा पूरा ध्यान इस साल ज्यादा से ज्यादा मैच जीतने पर लगा है।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।