टीम इंडिया के 'हिटमैन' रोहित शर्मा और 'रनमशीन' विराट कोहली ने गुरुवार को तीन मैचों की सीरीज के पहले वन-डे में इंग्लैंड के हौसले पस्त कर दिए। दोनों ने दूसरे विकेट के लिए 167 रन की साझेदारी की और एक एक खास उपलब्धि भी हासिल की। रोहित शर्मा ने अपने वन-डे करियर का 18वां शतक जमाते हुए 114 गेंदों में 15 चौकों और चार छक्कों की मदद से नाबाद 137 रन बनाए। वहीं कप्तान विराट कोहली ने 82 गेंदों में 7 चौकों की मदद से 75 रन की उम्दा पारी खेली।
रोहित, कोहली और कुलदीप यादव के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत टीम इंडिया ने नाटिंघम में खेले गए पहले वन-डे में इंग्लैंड को 8 विकेट के बड़े अंतर से हराया। बहरहाल, इस दौरान रोहित-कोहली की जोड़ी ने एक खास उपलब्धि अपने नाम की। इन दोनों ने टीम इंडिया के पूर्व महान बल्लेबाजों सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग के रिकॉर्ड को तोड़ा।
3 of 5
रोहित शर्मा और विराट कोहली
- फोटो : PTI
दरअसल, रोहित और कोहली की जोड़ी टीम इंडिया की ओर से वन-डे में सबसे ज्यादा शतकीय साझेदारी करने के मामले में दूसरे नंबर पर पहुंच गई है। दोनों ने अब तक वन-डे में कुल 14 बार शतकीय साझेदारी की है। इन दोनों ने सचिन तेंदुलकर और वीरेंद्र सहवाग की जोड़ी को इस मामले में पीछे छोड़ा। बता दें कि तेंदुलकर-सहवाग ने वन-डे में 13 बार शतकीय साझेदारी की है।
4 of 5
सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली
वैसे, वन-डे में 100 या इससे अधिक रन यानी शतकीय साझेदारी करने का रिकॉर्ड सचिन तेंदुलकर और सौरव गांगुली के नाम दर्ज है। तेंदुलकर-गांगुली ने वन-डे में कुल 26 बार शतकीय साझेदारी की है। अब कोहली-शर्मा की जोड़ी दूसरे स्थान पर पहुंच गई है। तीसरे नंबर पर सहवाग-तेंदुलकर काबिज हैं। चौथे नंबर पर रोहित शर्मा और शिखर धवन काबिज हैं। हिटमैन और गब्बर ने वन-डे में 12 शतकीय साझेदारियां की हैं।
बता दें कि पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित इंग्लैंड की पूरी टीम 49।5 ओवर में 268 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। जवाब में टीम इंडिया ने 59 गेंदें शेष रहते 2 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया। शर्मा ने 114 गेंदों में 15 चौकों और 4 छक्कों की मदद से नाबाद 137 रन बनाए। वहीं 10 ओवर में 25 रन देकर 6 विकेट लेने वाले कुलदीप यादव को मैन ऑफ द मैच चुना गया।