Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Mohit Ulva Fast-Tracked into Senior Cricket After U19 Asia Cup Final Heroics, Added to Saurashtra SMAT Squad

सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी: मोहित उल्वा की चमकी किस्मत, सीनियर टीम में मौका; भारत को जिताया था अंडर-19 एशिया कप

Sun, 15 Nov 2026 08:30 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Sun, 15 Nov 2026 08:30 AM IST
सार

पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप फाइनल में आखिरी गेंद पर चौका लगाकर भारत को खिताब दिलाने वाले मोहित उल्वा को सीनियर क्रिकेट में मौका मिला है। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन ने उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की टीम में शामिल किया है। वह हरियाणा के खिलाफ अगले मैच में खेल सकते हैं।

विज्ञापन
Mohit Ulva Fast-Tracked into Senior Cricket After U19 Asia Cup Final Heroics, Added to Saurashtra SMAT Squad
मोहित उल्वा - फोटो : BCCI Twitter

विस्तार

अंडर-19 एशिया कप के फाइनल में पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी गेंद पर चौका लगाकर भारत को चैंपियन बनाने वाले मोहित उल्वा की किस्मत चमक गई है। 18 वर्षीय इस खिलाड़ी को सीनियर क्रिकेट में खेलने का मौका मिलने जा रहा है। सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन (एससीए) ने उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी (SMAT) के लिए अपनी टीम में शामिल करने का फैसला किया है। एसोसिएशन के अध्यक्ष जयदेव शाह ने इसकी पुष्टि की है।
विज्ञापन
Trending Videos

आखिरी गेंद पर चौका लगाकर दिलाई थी भारत को जीत
मोहित ने शनिवार को ओमान में पाकिस्तान के खिलाफ अंडर-19 एशिया कप फाइनल में शानदार बल्लेबाजी की थी। भारत को खिताब जीतने के लिए 338 रन का लक्ष्य मिला था। टीम ने 252 रन पर आठ विकेट गंवा दिए थे और जीत की उम्मीदें लगभग खत्म नजर आ रही थीं। ऐसे मुश्किल समय में नंबर-10 पर बल्लेबाजी करने उतरे मोहित ने 26 गेंदों पर नाबाद 49 रन ठोक दिए। उन्होंने 188 से ज्यादा के स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी की। आखिरी गेंद पर भारत को जीत के लिए तीन रन चाहिए थे। मोहित ने मिडऑफ के ऊपर से चौका लगाकर भारत को रोमांचक जीत दिला दी। उनकी इस पारी की बदौलत भारतीय टीम ने पाकिस्तान को हराकर खिताब अपने नाम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सौराष्ट्र की टीम से सीधे जुड़ेंगे मोहित
सौराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन के अध्यक्ष जयदेव शाह ने बताया कि मोहित को सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की टीम में शामिल किया गया है। उन्होंने कहा, 'मोहित ने शानदार जुझारूपन और लड़ने की भावना दिखाई। एससीए ने उन्हें सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की टीम में शामिल करने का फैसला किया है। हमने उन्हें इंदौर सीधे पहुंचने के लिए कहा है, जहां सौराष्ट्र की टीम खेल रही है।'

शाह ने मोहित की प्रतिभा और उनके पारिवारिक पृष्ठभूमि का भी जिक्र किया। उन्होंने कहा, 'वह बेहद प्रतिभाशाली लड़का है और राजकोट के पास सुरेंद्रनगर के एक साधारण परिवार से आता है। वह राजकोट में रहता है। हम हमेशा युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने की कोशिश करते हैं और हमें लगता है कि वह सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी की टीम के लिए अच्छा खिलाड़ी साबित होगा।'
विज्ञापन

नौवें विकेट के लिए की थी अहम साझेदारी
मोहित की पारी इसलिए भी खास रही क्योंकि उन्होंने मुश्किल परिस्थिति में दो महत्वपूर्ण साझेदारियां कीं। उन्होंने सातवें नंबर के बल्लेबाज मनाल चौहान के साथ नौवें विकेट के लिए 35 गेंदों पर 57 रन जोड़े। इसके बाद 11वें नंबर के बल्लेबाज चिगुरपति वेंकट के साथ 16 गेंदों पर नाबाद 30 रन की साझेदारी की। मोहित मुख्य रूप से तेज गेंदबाज हैं और उन्होंने भारत की ओर से गेंदबाजी की शुरुआत भी की थी। हालांकि, आठ ओवर में 57 रन देने के बावजूद वह अपनी बल्लेबाजी से मैच का रुख पलटने में सफल रहे। मैच के बाद उन्होंने कहा, 'मेरी टीम और मुख्य कोच को मुझ पर भरोसा था। मुझे खुद पर भी विश्वास था। मैंने बस गेंद को देखा और उसे हिट किया।'

हरियाणा के खिलाफ मिल सकता है मौका
सब कुछ योजना के मुताबिक रहा तो मोहित 16 नवंबर को हरियाणा के खिलाफ सौराष्ट्र के अगले मुकाबले के लिए उपलब्ध रहेंगे। जयदेव उनादकट की कप्तानी वाली सौराष्ट्र टीम ने शनिवार को टूर्नामेंट के अपने पहले मैच में बिहार को पांच विकेट से हराया था। बिहार की कप्तानी वैभव सूर्यवंशी कर रहे थे। सौराष्ट्र की टीम ग्रुप-बी में खेल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed