फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कप्तान विराट कोहली ने बनाया नया रिकॉर्ड, एमएस धोनी और सौरव गांगुली जैसे दिग्गजों को पछाड़ा

Fri, 13 Jul 2018 04:28 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 13 Jul 2018 04:28 AM IST
विज्ञापन
virat kohli becomes seventh indian to lead side in 50 odis
विराट कोहली - फोटो : BCCI

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली अब 'रनमशीन' होने के साथ-साथ 'रिकॉर्ड मशीन' भी बन चुके हैं। इंटरनेशनल मैच में उनके मैदान पर उतरने भर की देरी ही रहती है कि कोई न कोई रिकॉर्ड बन ही जाता है। नाटिंघम में गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ पहले वन-डे में उतरते ही कोहली ने एक और 'विराट' उपलब्धि हासिल की।

virat kohli becomes seventh indian to lead side in 50 odis
विराट कोहली - फोटो : BCCI

विराट कोहली ने गुरुवार को बतौर कप्तान अपने वन-डे करियर का 50वां मैच खेला। वह यह कारनामा करने वाले टीम इंडिया के सातवें कप्तान हैं। कोहली से पहले एमएस धोनी, सौरव गांगुली, मोहम्मद अजहरुद्दीन, कपिल देव, राहुल द्रविड़ और सचिन तेंदुलकर 50 या इससे अधिक मैचों में कप्तानी कर चुके हैं।

virat kohli becomes seventh indian to lead side in 50 odis
टीम इंडिया

कोहली के नेतृत्व में टीम इंडिया ने अब तक 50 वन-डे खेले हैं, जिसमें उनकी जीत का प्रतिशत करीब 78 हैं। अगर शुरुआती 25 वन-डे मुकाबलों में कप्तानी के आधार पर तुलना की जाए तो कोहली इनमें अव्वल हैं। कोहली के नेतृत्व टीम इंडिया ने सभी द्विपक्षीय वन-डे सीरीज जीती है। इनमें दक्षिण अफ्रीका और श्रीलंका में मिली कामयाबी भी शामिल है। हालांकि उनकी कप्तानी में टीम इंडिया को आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में शिकस्त जरूर झेलनी पड़ी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli becomes seventh indian to lead side in 50 odis
टीम इंडिया - फोटो : BCCI

कोहली की कप्तानी में टीम इंडिया ने 50 में से 39 मुकाबले जीते हैं, जो कि एक रिकॉर्ड है। इस मामले में वह वेस्टइंडीज के पूर्व महान कप्तान क्लाइव लॉयड और पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग के साथ संयुक्त रूप से नंबर एक पर हैं। विराट कोहली की अगुवाई में टीम ने लगातार छह टी20 सीरीज भी अपने नाम की है।

विज्ञापन
virat kohli becomes seventh indian to lead side in 50 odis
टीम इंडिया - फोटो : BCCI

वैसे, 50 वन-डे में सबसे ज्यादा जीत दर्ज करने के मामले में विराट कोहली अकेले भारतीय कप्तान शामिल हैं। यानी उन्होंने एमएस धोनी और सौरव गांगुली जैसे दिग्गज कप्तानों को इस मामले में पीछे छोड़ दिया। 50 वन-डे में सबसे ज्यादा जीत दर्ज वाले विश्व के सर्वश्रेष्ठ कप्तानों में दूसरे नंबर पर पूर्व दक्षिण अफ्रीकी कप्तान हैंजी क्रोनिए (37) काबिज हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed