फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Indian Captains: 2021 से नौ टी20 कप्तान आजमा चुका है भारत, चार का करियर लगभग खत्म; देखें सभी का रिपोर्ट कार्ड

Fri, 24 Nov 2023 07:04 PM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Fri, 24 Nov 2023 07:04 PM IST
सार

2021 से लेकर अब तक भारत नौ खिलाड़ियों को टी20 में कप्तानी सौंप चुका है। इनमें से चार खिलाड़ियों का टी20 करियर खत्म माना जा रहा है। हम यहां सभी नौ कप्तानों का रिपोर्टकार्ड दिखा रहे हैं। 

विज्ञापन
Virat Kohli To Suryakumar yadav India used nine t20 Captains since 2021 four players t20 career is nearly over
विराट कोहली, रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या - फोटो : सोशल मीडिया
वनडे विश्व कप 2023 के बाद सभी टीमें अगले साल होने वाले टी20 विश्व कप की तैयारी में जुट गई हैं। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टी20 सीरीज शुरू हो चुकी है, जिसमें सूर्यकुमार यादव को टीम इंडिया की कप्तानी सौंपी गई है। वह पहली बार भारतीय टीम की कप्तानी कर रहे हैं। 2021 से लेकर अब तक भारत नौ खिलाड़ियों को टी20 में कप्तानी सौंप चुका है। इनमें से चार खिलाड़ियों का टी20 करियर खत्म माना जा रहा है। हम यहां सभी नौ कप्तानों का रिपोर्ट कार्ड दिखा रहे हैं।

विराट कोहली

Virat Kohli To Suryakumar yadav India used nine t20 Captains since 2021 four players t20 career is nearly over
विराट कोहली - फोटो : सोशल मीडिया
विराट कोहली को 2017 में तीनों फॉर्मेट में भारतीय टीम की कप्तानी मिली थी। उन्होंने 2021 में भी भारत की टी20 टीम की कप्तानी की। उन्होंने बतौर कप्तान 10 मैच खेले और छह मे जीत हासिल की और चार में टीम इंडिया को हार झेलनी पड़ी। 2021 टी20 विश्व कप में भारत के शर्मनाक प्रदर्शन के बाद विराट ने कप्तानी छोड़ दी। आगे चलकर उन्हें वनडे और टेस्ट टीम की कप्तानी भी गंवानी पड़ी। अब उनका टी20 करियर लगभग खत्म माना जा रहा है।

शिखर धवन

Virat Kohli To Suryakumar yadav India used nine t20 Captains since 2021 four players t20 career is nearly over
शिखर धवन - फोटो : सोशल मीडिया
शिखर धवन ने तीन मुकाबलों में भारत की कप्तानी की। इनमें से दो में उन्हें हार झेलनी पड़ी, जबकि एक मैच भारत ने जीता। धवन लंबे समय तक बी टीम के कप्तान बनने के विकल्प रहे। हालांकि, जूनियर खिलाड़ियों को मौका देने के लिए धवन की कुर्बानी दी गई। अब उनका अंतरराष्ट्रीय करियर लगभग खत्म हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रोहित शर्मा

Virat Kohli To Suryakumar yadav India used nine t20 Captains since 2021 four players t20 career is nearly over
रोहित शर्मा - फोटो : सोशल मीडिया
2021 से लेकर 2022 टी20 विश्व कप तक रोहित शर्मा ने 32 मैचों में भारत की कप्तानी की। वह 24 मैच जीतने में सफल रहे और आठ में उन्हें हार झेलनी पड़ी। 2022 टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में भारत की हार के बाद से वह देश के लिए कोई टी20 मैच नहीं खेले हैं।
विज्ञापन

ऋषभ पंत

Virat Kohli To Suryakumar yadav India used nine t20 Captains since 2021 four players t20 career is nearly over
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टी20 सीरीज में ऋषभ पंत ने भारतीय टीम की कमान संभाली थी। पांच मैच की सीरीज के दो मुकाबले भारत ने जीते थे, जबकि दो में दक्षिण अफ्रीका को जीत मिली थी। एक मुकाबला बेनतीजा रहा था। पंत फिलहाल सड़क हादसे में लगई चोटों से उबर रहे हैं। वह 2024 आईपीएल खेल सकते हैं।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed