फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Top Cities Of World: शिक्षा-पर्यटन और शांति के मामले में ये हैं दुनिया के टॉप शहर, क्या भारत भी है शामिल?

Fri, 24 Nov 2023 05:19 PM IST
अभिलाष श्रीवास्तव फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिलाष श्रीवास्तव Updated Fri, 24 Nov 2023 05:19 PM IST
विज्ञापन
Top Cities Of the world know best city rankings 2023
दुनिया के सबसे खूबसूरत शहर - फोटो : Twitter

अगर आप से पूछा जाए कि दुनिया के कौन से शहर सुख-समृद्धि और खुशनुमा हैं तो आपके दिमाग में सबसे पहले कौन से नाम आते हैं? एक बार सोचकर तो देखिए।



क्या चीज किसी शहर को दुनिया में सबसे खास बनाती है? 15 वर्षों से अधिक समय से रियल एस्टेट, पर्यटन और आर्थिक विकास पर एक परामर्श समूह- रेजोनेंस ने  "सर्वोत्तम" सूची तैयार की है। इसके आधार पर कुछ शहरों का चयन किया गया है, आश्चर्यजनक रूप से इसमें से एक भी शहर भारत का नहीं है।

Top Cities Of the world know best city rankings 2023
लंदन - फोटो : Twitter

लंदन, इंग्लैंड

रेजोनेंस की रिपोर्ट के मुताबिक दुनिया के शिक्षा-आय हो या रहने के लिए उपयुक्त स्थिति, लंदन (London) दुनिया के सबसे खबसूरत और पसंदीदा शहरों में से एक रहा है। 

लंदन की लचीलीपन व्यवस्था ने निवेश को आकर्षित किया है जिसका परिणाम ये रहा है कि ये पर्यटकों को आकर्षित करने वाला शहर है। आर्थिक तबाही, ब्रेक्जिट और वैश्विक युद्धों को बावजूद यह शहर सबसे ज्यादा पसंद किया जाता रहा है। 

Top Cities Of the world know best city rankings 2023
पेरिस - फोटो : pixabay

पेरिस, फ्रांस

जीवंतता हो या समृद्धि फ्रांस का शहर पेरिस भी लोगों को काफी पसंद आने वाला शहर है। रेजोनेंस की रिपोर्ट कहती है पिछले साल यहां 44 मिलियन से अधिक पर्यटक आए। यह शहर दुनिया का दूसरा सबसे पसंद किया जाने वाला शहर है। फीडबैक ने पर्यटकों ने बताया कि यहां का रेलवे नेटवर्क और बुनियादी ढांचा अभूतपूर्व है। शहर दिन प्रतिदिन विकास कर रहा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Top Cities Of the world know best city rankings 2023
new york - फोटो : pixabay

न्यूयॉर्क शहर, संयुक्त राज्य अमेरिका

कोरोना महामारी के कारण आई नकारात्मक परिस्थितियों के चलते एक समय ऐसा लहगा कि न्यूयॉर्क शहर से लोगों का प्रेम कम हो रहा है, हालांकि रैकिंग में ये अमेरिकी शहर अब भी नंबर तीन रैंकिंग पर बना हुआ है। रेजोनेंस की रिपोर्ट कहती है कि शहर में पर्यटन संख्या 2021 में 33 मिलियन से बढ़कर 2023 में अनुमानित 61 मिलियन हो गई है। हवाई अड्डा ,कनेक्टिविटी लेकर शिक्षा-रहन सहन कई मामलों में न्यूयॉर्क काफी पसंदीदा रहा है।

विज्ञापन
Top Cities Of the world know best city rankings 2023
सिंगापुर की खूबसूरती - फोटो : Facebook/Ladyironchef

सिंगापुर

रेजोनेंस के अनुसार, 2023 विश्व के सर्वश्रेष्ठ शहरों की सूची में अपनी नौवीं रैंकिंग से ऊपर उठकर सिंगापुर चौथा सबसे मनोरम शहरों में से एक बन गया है। ये आधुनिक, सुव्यवस्थित और मनोरम शहरी केंद्रों में से एक है। यहां की कई डिश भारत में भी बड़े चाव के साथ खाई जाती है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Bizarre News in Hindi related to Weird News - Bizarre, Strange Stories, Odd and funny stories in Hindi etc. Stay updated with us for all breaking news from Bizarre and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed