फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

वेस्टइंडीज दौरे पर विराट ही होंगे टीम के कप्तान, रोहित को मिल सकती है नई जिम्मेदारी

Fri, 19 Jul 2019 05:47 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Fri, 19 Jul 2019 05:47 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli to lead Team India across formats in West Indies and beyond
टीम इंडिया, विराट कोहली - फोटो : social media

वेस्टइंडीज दौरे के लिए टीम इंडिया के चयनकर्ता अब 21 जुलाई को टीम चुनने के लिए बैठक करेंगे। इस बैठक में जाहिर है 'स्प्लिट कैप्टंसी' (वनडे और टेस्ट टीम के अलग कप्तान) के मामले पर चर्चा होगी, लेकिन टीम इंडिया में अभी इसका अनुमान दिख नहीं रहा है। यदि चयनकर्ता इसपर विचार करते हैं, तो टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा वनडे कप्तानी के दौड़ में सबसे आगे हैं। 

Virat Kohli to lead Team India across formats in West Indies and beyond
रोहित शर्मा-विराट कोहली - फोटो : social Media

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली क्रिकेट के हर प्रारुप के बेहतरीन बल्लेबाज हैं। कोहली अगले महीने से शुरू होने वाले वेस्टइंडीज दौरे के दौरान वनडे, टी20 और टेस्ट मैचों में भारतीय टीम की कमान संभालेंगे। जानकारों के मुताबिक, रविवार को होने वाली चयन समिति की बैठक में इन सभी मामलों पर चर्चा होगी। कुछ दिन पहले कहा जा रहा था कि विंडीज दौरे के लिए कोहली को आराम दिया जा सकता है और टीम के उप कप्तान रोहित शर्मा को टीम की कमान सौंपी जा सकती है। 

Virat Kohli to lead Team India across formats in West Indies and beyond
अनिल कुंबले और एम एस धोनी - फोटो : File

इससे पहले भी भारत के लिए अलग अगल फॉर्मेट के लिए कप्तान रहे हैं। साल 2016 में टीम इंडिया के पास टेस्ट और वनडे के लिए अलग-अलग कप्तान थे। उस समय महेंद्र सिंह धोनी एकदिवसीय मैच और विराट कोहली टेस्ट मैचों की कप्तानी संभाला करते थे। उनसे पहले नवंबर 2007 से अक्टूबर 2008 तक अनिल कुंबले टेस्ट कैप्टन और धोनी टी20 और वनडे के कप्तान रहे, लेकिन भारत में 'स्प्लिट कैंप्टंसी' बहुत ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई है। 
 




 
विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli to lead Team India across formats in West Indies and beyond
एमएसके प्रसाद - फोटो : zee news

भारतीय क्रिकेट के लिए गुरुवार का दिन काफी व्यस्त रहा। बीसीसीआई के सचिव अमिताभ चौधरी एक कोर्ट केस की वजह से रांची से वापस नहीं आ पाए इसकी वजह से चयन समिति की मीटिंग को टालना पड़ा। एमएसके प्रसाद जो चयन समिति के प्रमुख हैं, अब मुंबई में बैठक की अध्यक्षता करेंगे। सीओए की ओर से जारी नए निर्देशों के अनुसार चयनसमिति की बैठक बुलाने का अधिकार सचिव को नहीं बल्कि चयन पैनल के अध्यक्ष को होगा। 

विज्ञापन
Virat Kohli to lead Team India across formats in West Indies and beyond
भारतीय क्रिकेट टीम - फोटो : PTI

टीम इंडिया का वेस्ट इंडीज दौरा अगले महीने तीन अगस्त से शुरू होगा। इस दौरे के लिए टीम इंडिया का चयन शुक्रवार को होना तय किया गया था लेकिन उसे टाल दिया गया। टीम इंडिया के खिलाड़ी पूरी तरह से वेस्टइंडीज दौरे के लिए तैयार हैं और वो इस सीरीज में भी पूरे जोश और जूनून के साथ क्रिकेट खेलेंगे। विंडीज के बाद न्यूजीलैंड का दौरा भी होगा। अगले 24 महीनों में टीम इंडिया हर टेस्ट टीम के खिलाफ खेलेगी। वेस्टइंडीज का दौरा आईसीसी के टेस्ट चैम्पियनशिप की शुरुआत के रूप में भी देखा जा रहा है। जो कि एशेज में अगले महीने इंग्लैंड में शुरू होने वाला है और कोई भी टीम इस दौरे को हल्के में लेना नहीं चाहेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed