फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

एबी डीविलियर्स के संन्यास लेने के बाद अब विराट बोले- 'भाई' तुमने बल्लेबाजी का तरीका ही बदल दिया

Sat, 26 May 2018 05:48 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 26 May 2018 05:48 PM IST
विज्ञापन
Virat Kohli sends emotional farewell to brother AB de Villiers

23 मई 2018 को दक्षिण अफ्रीका के दिग्गज खिलाड़ी एबी डीविलियर्स ने संन्यास लेने की घोषणा कर हर किसी को चौंका दिया था। अपने ऑफिशियल एप से अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहने की सूचना देने के बाद खेल के सभी दिग्गजों ने एबीडी को शुभकामना संदेश दिए। मगर उनके खास दोस्त और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली की प्रतिक्रिया का हर किसी को इंतजार था। आखिरकार अब विराट की ओर से अपने 'भाई' डीविलियर्स के लिए खास संदेश आ चुका है।

Virat Kohli sends emotional farewell to brother AB de Villiers

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने शनिवार को सोशल मीडिया पर 'मिस्टर 360' को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ‘मेरे भाई तुम्हे भविष्य के लिए
शुभकामनाएं। तुम जो काम करो उसमें सफलता हासिल हो, तुमने बल्लेबाजी की परिभाषा बदल दी। तुम्हें और तुम्हारे पूरे परिवार को भविष्य के लिए मेरी शुभकामनाएं।’ 

 


 

Virat Kohli sends emotional farewell to brother AB de Villiers

विराट कोहली से पहले 'क्रिकेट के भगवान' कहलाए जाने वाले सचिन तेंदुलकर से लेकर वीरेंद्र सहवाग और मार्क बाउचर सरीखे दिग्गजों ने एबी डीविलियर्स को स्वर्णिम भविष्य की शुभकामनाएं दी थी। अगली स्लाइड में देखिए सभी के बधाई संदेश

विज्ञापन
विज्ञापन
Virat Kohli sends emotional farewell to brother AB de Villiers

तेंदुलकर ने ट्वीट किया, ‘मैदान पर क्रिकेट की तरह आपको मैदान के बाहर भी 360 डिग्री सफलता मिले। निश्चित रूप से आपकी कमी खलेगी। मेरी शुभकामनाएं हमेशा आपके साथ हैं।’
 


 

विज्ञापन
Virat Kohli sends emotional farewell to brother AB de Villiers
- फोटो : file photo

पूर्व भारतीय विस्फोटक बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने भी डीविलियर्स को उनके चमकदार करियर के लिए बधाई दी। उन्होंने अपने ट्विटर हैंडल पर लिखा, ‘दुनिया के सबसे पसंद किए जाने वाले क्रिकेटर डीविलियर्स को शानदार करियर के लिए बधाई। आपके बिना अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटरमें खालीपन पैदा हो जाएगा, लेकिन दुनिया भर के क्रिकेट फैंस में आप लोकप्रिय बने रहेंगे।’

 

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed