भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वन-डे सीरीज गंवाने के बाद बुधवार को स्पष्ट किया कि उन्होंने विश्व कप के लिए अंतिम एकादश लगभग तय कर ली है।
2 of 5
विराट कोहली
- फोटो : twitter
ऑस्ट्रेलिया ने पांचवें और निर्णायक मुकाबले में भारत को 35 रन से हराकर सीरीज 3-2 से अपने नाम की। कोहली ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, 'विश्व कप के लिए अंतिम एकादश लगभग तय है और परिस्थितियों के अनुसार इसमें एक-दो फेरबदल हो सकते हैं।'
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज से पहले कोहली ने कहा था कि विश्व कप के लिए जाने वाली टीम में दो जगहों को भरना है लेकिन सीरीज के बाद उन्होंने कहा कि अब सिर्फ एक स्थान के बारे में चर्चा की जानी है।
4 of 5
team india
- फोटो : file photo
बल्लेबाजी में चौथे नंबर और टीम में दूसरे विकेटकीपर को लेकर को भम्र की स्थिति बरकरार है लेकिन भारतीय कप्तान ने कहा कि इसे 'सुलझाया' जा चुका है।
5 of 5
virat kohli pc
- फोटो : File
कोहली ने मैच के बाद पुरस्कार वितरण समारोह में कहा, 'हमने टीम की रूप-रेखा लगभग तैयार कर ली है। अब यह खिलाड़ी को उनकी जिम्मेदारी के बारे में बताने और उनसे अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद करने के बारे में है। हम बिल्कुल भी भ्रमित नहीं है। शायद एक ही जगह है जिसके लिए चर्चा की जरूरत है।' इनपुट-भाषा