फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट बोले- हार को जीत में तब्दील करने की डालनी होगी आदत

Mon, 03 Sep 2018 06:58 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 03 Sep 2018 06:58 PM IST
विज्ञापन
virat kohli says the pressure was non-stop after loss the match against england at Southampton
विराट कोहली

इंग्लैंड ने साउथ हैम्प्टन में खेले गए चौथे मैच में टीम इंडिया को 60 रन से हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज फिलहाल 3-1 से अपने नाम कर ली है। पांचवां टेस्ट मैच 7 सितंबर से ओवल में खेला जाएगा। 



टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी इंग्लैंड की टीम ने अपनी पहली पारी में 246 रन बनाई थी। जिसके जवाब में टीम इंडिया की पहली पारी 273 रन पर ऑलआउट हो गई। इस तरह पहली पारी के आधार पर टीम इंडिया को 27 रन की बढ़त हासिल हुई थी। वहीं, दूसरी पारी में मेजबान इंग्लैंड ने 271 रन बनाई और जीत के लिए टीम इंडिया को 245 रन का लक्ष्य दिया था। जवाब में भारतीय टीम 184 रन पर ही सिमट गई। आइए जानते हैं मैच के बाद दोनों टीमों के कप्तानों ने क्या कहाः

virat kohli says the pressure was non-stop after loss the match against england at Southampton
जो रूट

मैच जीत के बाद जो रूट ने कहा, 'इस मैच में ही नहीं बल्कि मौजूदा सीरीज में सैम करन ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस जीत क्रेडिट पूरे टीम को जाता है। मेरे लिए इससे ज्यादा गर्व की बात कुछ और हो ही नहीं सकती है। हमने सीरीज जीत ली है। खासकर मोईन अली ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। हमारे लिए सीरीज में कई उतार चढ़ाव भरे पल रहे। हमने मिलकर अच्छा क्रिकेट खेला और जीत दर्ज की। मैच के पहले दिन लंच तक खराब स्थिति के बाद कम बैक करने और फिर दूसरी पारी में अच्छा लक्ष्य देने तक हमारी सोच केवल यही थी कि हमें रन बनाने हैं, चाहे जैसे भी आएं। मुझे विश्वास था कि हमारे पास मैच जीतने के लिए काफी रन बोर्ड पर हैं। हमारा ध्यान केवल खुद पर नियंत्रण रखते हुए अपना काम करने पर था।' 

virat kohli says the pressure was non-stop after loss the match against england at Southampton
विराट कोहली

मैच में मिली हार पर प्रतिक्रिया देते हुए विराट कोहली ने कहा, 'इंग्लैंड ने हमसे बेहतर प्रदर्शन किया। उन्होंने तीसरी पारी में बहुत अच्छी बल्लेबाजी की। उन्होंने पिच और गेंद की टर्निंग के हिसाब से अपनी चीजें की। मुझे नहीं लगता कि हमने बहुत ज्यादा गलतियां की हैं। जीत का श्रेय इंग्लैंड टीम को जाता है। बड़ी साझेदारी करके मैच जीते जाते हैं, लेकिन हम हमेशा दबाव में रहे। प्रेशर नॉनस्टॉप था। सैम करन की तारीफ करते हुए कोहली ने कहा, 'मैं उन्हें बधाई देना चाहता हूं और वह बहुत अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं।' 

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli says the pressure was non-stop after loss the match against england at Southampton
मोईन अली

मोईन अली ने कहा, 'वापसी होने पर खुशी है। मैंने टेस्ट क्रिकेट को बहुत मिस किया है। एक ब्रेक की आवश्यकता है। सामान्य रूप से सबकुछ सराहना करने के लिए। फिर से मेरे क्रिकेट का आनंद लें। जब मैं घर पर लोगों को देख रहा था, मुझे याद आया। वापस आने और योगदान करने के लिए बहुत अच्छा है। इंग्लैंड में मैं थोड़ी देर के लिए खेल रहा हूं यदि खुद को और थोड़ा पीछे ले जाऊं तो काउंटी क्रिकेट से अधिक आत्मविश्वास मिला। सकलेन के साथ बहुत मेहनत कर दिया।' 

विज्ञापन
virat kohli says the pressure was non-stop after loss the match against england at Southampton
सैम करन
सैम करन ने जीत पर खुशी जताते हुए कहा, 'मुझे तो विश्वास नहीं हो रहा कि क्या हो रहा है। अपनी टीम की जीत में योगदान देकर बहुत गर्व महसूस हो रहा है। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि हमने सीरीज जीत ली है। मैं अपना स्वाभाविक खेल दिखाने का प्रयास कर रहा हूं। दोनों टीम के तेज गेंदबाज बहुत अच्छे हैं। सभी एक दूसरे को पछाड़ रहे हैं। दोनों टीम के बीच सबसे बड़ा अंतर निचला क्रम है।'

 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed